
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Mumbai Rains News: लगातार हो रही भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. BMC ने भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी किया है. BMC की तरफ से नागरिकों के लिए ‘1916’ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.
Ambulance stranded in traffic at Vile Parle amid heavy rain in Mumbai. #MumbaiRains #MumbaiRain https://t.co/BV21E1RiIz pic.twitter.com/ur4Sx7eT5s
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) August 18, 2025
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई, ठाणे सहित कोंकण और महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भारी से लेकर कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग मुताबिक, बीते 24 घंटे में रत्नागिरी में 109 मिमी, सांता क्रूज़ में 71 मिमी और गोवा के पणजी में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई.
🚨 Mumbai, Thane & Palghar are placed on RED ALERT for 18-19 August, 2025 ⛈️🔴
In view of the approaching rain bands and vortex proximity to Mumbai it would be prudent to consider declaring a holiday for Mumbai tomorrow in the interest of student safety. @mybmc #MumbaiRains https://t.co/jRVRUt1BAs pic.twitter.com/wkK6KwNJEu
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) August 18, 2025
भारी बारिश के बाद अंधेरी सबवे, लोखंडवाला परिसर जैसे कुछ निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, महानगर की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं (Mumbai Local Train Update) 15 से 20 मिनट के विलंब से चल रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) उपक्रम की बस सेवाओं के मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मालूम हो कि मुंबई में शनिवार से भारी बारिश हो रही है.
Absolutely Devastating rains in Dadar-Matunga Belt ! Just Witnessed this Waterlogging at TT ! Travel Safe folks ! #MumbaiRains@IndiaWeatherMan @shetty_athreya @meet_abhijit pic.twitter.com/AjrI7ohhk5
— Snehal Pathak (@snehalpathak5) August 18, 2025
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रातभर हुई भारी बारिश के बाद, सोमवार सुबह 9 बजे से बारिश की तीव्रता और बढ़ गई. सुबह 9 बजे से सिर्फ एक घंटे में द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः औसत 37 मिलीमीटर, 39 मिलीमीटर और 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उपनगरों के चेंबूर में सबसे अधिक 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शिवाजी नगर में 1 घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.