The accused woman argued in the court that her involvement with the man's wife didn't ruin their marriage.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर सभी सकते में है। वहा समलैंगिक रिश्तों के चलते एक लड़की द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों लडकियां पड़ोस में ही रहती थी। दोनों में पहले गहरी दोस्ती थी मगर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
इस रिश्ते में एक लड़की, लड़के की तरह तो दूसरी लड़की की तरह व्यवहार करने लगी। दोनों ही लडकियां काफी समय आपस में बिताती थी। कई बार वे साथ में घुमने भी जाती थी। पहले तो दोनों के परिवार को इनके रिश्ते की भनक नहीं लगी मगर कुछ समय बाद उन्हें शक होने लगा। गौर हो की भारत में अभी तक समलैंगिकता को अभी कानूनी मंजूरी नहीं मिली है।
Add India.com as a Preferred Source
27 अगस्त को दोनों साथ में वक्त बिताने के लिए दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट गई थी। एक हिंदी पोर्टल के अनुसार वहा दोनों ही लड़कियों ने समय बिताया मगर जब घर पहुंची तो एक लड़की के पिता ने उसे बहुत फटकार लगाईं। लड़की ने गुस्से में आकर फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की। घबराए परिजनों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इसबीच यह खबर दूसरी लड़की तक पहुंची। जैसी यह खबर दूसरी लड़की को मिली तो उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
मृतक लड़की की बहन ने नजदीक के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। पुलिस हरकत में आई और दूसरी लड़की के पिता को अरेस्ट कर लिया। उसपर खुदखुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। स मामले में एक और शख्स को अभियुक्त बनाया गया जिस पर आरोप है कि वो दोनों लड़कियों को धमकाया करता था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.