By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Mumbai Taxi Fare Hike Mmrta Hikes Prepaid Taxi Fares From Mumbai Airport Know New Rate Chart Details
Taxi Fare Hike: MMRTA ने मुंबई एयरपोर्ट प्रीपेड टैक्सी किराए में की बढ़ोतरी, देखें नया रेट चार्ट
Mumbai Taxi Fare Hike: मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टर्मिनलों से संचालित की जा रही 'प्रीपेड' काले और पीले टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की है.
Mumbai Taxi Fare Hike: मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टर्मिनलों से संचालित की जा रही ‘प्रीपेड’ काले और पीले टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की है. सड़क परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से 6 किलोमीटर तक ‘प्रीपेड’ टैक्सी का संशोधित न्यूनतम किराया 140 रुपये होगा, जबकि घरेलू टर्मिनल से चार किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया 93 रुपये होगा. पहले यह किराया क्रमश: 127 रुपये और 85 रुपये था.
उन्होंने कहा कि एमएमआरटीए (MMRTA) ने अपनी हालिया बैठक में महाराष्ट्र में काले और पीले टैक्सी एवं ऑटो के किराये में संशोधन के लिए चार सदस्यीय खटुआ समिति के फार्मूले का इस्तेमाल करते हुए वृद्धि को मंजूरी दी थी. अधिकारी ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के अनुसार प्रीपेड टैक्सी किराए में 12 किलोमीटर तक 25 प्रतिशत और चार किलोमीटर तक 20 प्रतिशत की प्रोत्साहन राशि भी शामिल है.
अधिकारी ने कहा, इसके अलावा, एमएमआरटीए ने दो हजार बसों के लिए एक स्टेज कैरिज परमिट को भी मंजूरी दी है, जिससे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) को और अधिक बसें संचालित करने तथा बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 92 नई टैक्सी और ऑटोरिक्शा स्टैंड को भी मंजूरी दी है. इसमें 73 ऑटोरिक्शा, नौ टैक्सी स्टैंड, सात साझा ऑटोरिक्शा और तीन साझा टैक्सी स्टैंड शामिल हैं.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें