मुंबई: कार के पीछे की सीट पर बैठे लोगों को भी अब लगाना होगा सीट बेल्ट, इस दिन से लागू होगा नया नियम

Mumbai New Traffic Rule: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब कार के सहयात्रियों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है.

Published date india.com Published: October 14, 2022 7:01 PM IST
मुंबई: कार के पीछे की सीट पर बैठे लोगों को भी अब लगाना होगा सीट बेल्ट, इस दिन से लागू होगा नया नियम
प्रतीकात्मक फोटो

Mumbai New Traffic Rule: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब कार के सहयात्रियों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है. मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. मुंबई पुलिस की तरफ से जारी नोटिफेकेश के अनुसार, ‘1 नवंबर से मुंबई में अब बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाना दंडनीय होगा.’ मुंबई पुलिस की ट्रैफिक (Mumbai Traffic Police) इकाई ने एक बयान में सभी मोटर चालकों और वाहन मालिकों को एक नवंबर से पहले चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इंतजाम करने का निर्देश दिया है. साथ ही उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

एक अधिकारी ने कहा कि एक नवंबर के बाद मुंबई की सड़कों पर चार पहिया वाहनों में यात्रा करने वाले सभी मोटर वाहन चालकों और यात्रियों को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगानी होगी. उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम की धारा 194 (बी) (1) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, जो कोई भी बिना सुरक्षा बेल्ट लगाये मोटर वाहन चलाता है या बिना सीट बेल्ट लगाये यात्रियों को ले जाता है, तो उसे दंडित किया जाएगा.

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की पिछले महीने पालघर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और दुर्घटना की जांच से पता चला कि मर्सिडीज कार की पिछली सीट पर बैठे उद्योगपति ने सुरक्षा बेल्ट नहीं लगायी थी. कार की गति तेज थी और कार के सूर्या नदी पर एक पुल के डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से मिस्त्री की मृत्यु हो गई थी.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.