पड़ोसी के अंतिम संस्कार में नहीं जाने पर एक महिला की हत्या, उसकी मां को किया घायल; जानें पूरा मामला

Maharashtra News: मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पड़ोस के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से नहीं पहुंचने पर 25 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई.

Published date india.com Published: June 28, 2023 7:31 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Maharashtra News: मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पड़ोस के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से नहीं पहुंचने पर 25 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई. साथ ही उसकी मां को घायल भी कर दिया गया. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात की इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने दो दंपतियों को गिरफ्तार किया है. देवनार थाने के इन अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर-मनखुर्द लिंक रोड के समीप रह रहे कृष्ण पवार के भाई की मंगलवार को मृत्यु हो गई. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया.

अंजलि भोंसले की शिकायत के अनुसार उसी मोहल्ले में रह रहा उसका (अंजलि का) परिवार अंतिम संस्कार में जा नहीं सका, जिससे पवार नाराज हो गया. अधिकारी ने बताया कि पवार ने एक धारदार हथियार से अंजलि भोंसले की मां पर हमला कर दिया और जब भोंसले की बहन ने मां को बचाने की कोशिश की तब पवार ने हथियार से कई बार वार कर उसकी जान ले ली.

भोंसले की शिकायत पर पुलिस ने पवार, उसकी पत्नी और एक अन्य दंपति को इस अपराध में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी के अनुसार IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.