By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Narendra Modi Wave Is Over In The Country Bajrang Bali With Congress Says Sanjay Raut On Karnataka Election Result
कर्नाटक तो झांकी है, बाकी हिंदुस्तान बाकी है: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले संजय राउत
संजय राउत ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.
नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कर्नाटक चुनाव को लेकर बयान दिया है. संजय राउत ने कहा कि देश में मोदी लहर ख़त्म हो गई है. कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने तानाशाही को हरा दिया है. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने देश के बाकी हिस्सों में पार्टी के लिए दरवाजा खोल दिया है. कर्नाटक झांकी, अभी बाकी हिंदुस्तान बाकी है. बीजेपी को देश में अब ऐसी ही हार झेलनी पड़ेगी.
‘बजरंग बली’ की गदा भाजपा पर पड़ी है
संजय राउत ने कहा, ‘‘बजरंग बली की गदा भाजपा पर पड़ी है.’’ कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में चरमपंथी संगठनों पर नकेल कसने का वादा किया था और प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा बजरंग दल का भी इसी संदर्भ में जिक्र किया था.
संजय राउत ने कहा, ‘‘यह मोदी और शाह की हार है.’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हुआ है, ठीक वैसा ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी होगा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों की ओर संकेत कर रहे हैं.
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं. वहीं बीजेपी को 65 सीटें मिलीं. कर्नाटक में बीजेपी को बुरी हार झेलनी पड़ी. यहां नरेंद्र मोदी ने जमकर प्रचार किया था, लेकिन कर्नाटक की जनता ने पीएम की हर अपील को खारिज कर दिया. इन नतीजों ने बीजेपी को बहुत झटका दिया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें