महाराष्ट्र विधानसभा से BJP के वॉकआउट पर NCP हमलावर, कहा- विश्वास मत से भाग गई भाजपा

Updated Date:November 30, 2019 6:23 PM IST

राकांपा ने शनिवार को भाजपा पर विधानसभा से भागने का आरोप लगाया. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाडी सरकार के विश्वास मत से पहले विपक्षी दल भाजपा ने सदन से बहिर्गमन किया.

मुंबई: राकांपा ने शनिवार को भाजपा पर विधानसभा से भागने का आरोप लगाया. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाडी सरकार के विश्वास मत से पहले विपक्षी दल भाजपा ने सदन से बहिर्गमन किया. शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने सदन में हुए मतदान में 169 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया. 288 सदस्यीय सदन में मतदान से पहले भाजपा के 105 विधायकों ने बहिर्गमन कर दिया.

Advertising
Advertising

भाजपा के विधायकों ने बहिर्गमन से पहले सत्र आयोजित करने और पार्टी के कालीदास कोलांबकर के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर राकांपा नेता दिलीप वाल्से पाटिल की नियुक्ति पर आपत्ति जताई. राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मंजूरी के साथ वाल्से पाटिल को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया. राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही सत्र आयोजित किया गया. मलिक ने कहा कि उन्हें सदन से भागने के लिए कोई बहाना चाहिए था इसलिए यह हंगामा किया. देवेंद्र जी (भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस) को वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे से सीख लेनी चाहिए कि एक विपक्षी नेता को कैसे काम करना चाहिए.

महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले BJP ने इस कारण किया वॉक आउट, फडणवीस ने लगाए ये आरोप

विश्वास मत से भाग गई भाजपा

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी कहा कि भाजपा विश्वास मत से भाग गई. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह लोकतांत्रिक हैं. हम विपक्ष की आवाज नहीं दबाएंगे. हमारे लिए यह निजी लड़ाई नहीं है. हम प्रेम से उनका दिल जीतेंगे. सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में कभी प्रतिशोध की भावना नहीं देखी गई. हमारी सरकार प्रतिशोध की भावना से काम नहीं करेगी...जब विश्वास मत चल रहा था तब वे (भाजपा) भाग गए. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि फडणवीस को खुले दिल से उद्धव ठाकरे का स्वागत करना चाहिए था. चव्हाण ने कहा कि लेकिन इसके बजाय उन्होंने मामूली तकनीकी मुद्दा उठाया. यह सही नहीं है. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें