अनिल देशमुख के बचाव में आए शरद पवार, कहा- परमबीर सिंह के आरोप गलत

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्मर परमबीर सिंह के सनसनीखेज दावे के बाद महाराष्ट्र की सियासत की में भूचाल आया हुआ है.

Written by: Santosh Singh
Published: March 22, 2021, 1:20 PM IST

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्मर परमबीर सिंह के सनसनीखेज दावे के बाद महाराष्ट्र की सियासत की में भूचाल आया हुआ है. इस मामले को लेकर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस की है. इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख का एक बार फिर बचाव किया. साथ ही कहा है कि महाराष्ट्र सरकार पर इस विवाद का कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस राजनीतिक भूचाल के बाद अनिल देशमुख की कुर्सी सुरक्षित हो गई है. इस मामले में उनके तुरंत इस्तीफा देने की संभावना अब बहुत कम है.

उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में देशमुख अस्पताल में भर्ती थे और पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के साथ उनकी मुलाकात की बात गलत है. पवार ने कहा कि देशमुख 16 से 27 फरवरी तक घर पर ही आइसोलेशन में थे. गौरतलब है कि पूर्व कमिश्नर ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने सचिन वाजे से हर माह 100 करोड़ रुपये जुटाने को कहा था.

शरद पवार ने कहा कि देशमुख पर परम बीर सिंह के आरोप लगता है. वह 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह ने आरोप लगाकर असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की है. पवार ने आगे कहा कि अगर आप पूर्व आयुक्त के पत्र देखें तो उसमें उन्होंने लिखा है कि फरवरी के मध्य में उन्हें कुछ अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री से उन्हें ऐसे आदेश मिले हैं, लेकिन 6 से 16 फरवरी तक तो देशमुख कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती थे.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.