By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Maharashtra
- Param Bir Singh Interrogated For 7 Hours Says Cooperating In Investigation
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh से क्राइम ब्रांच ने की सांत घंटे की पूछताछ
परमबीर सिंह (Param Bir Singh) गुरुवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) गुरुवार को क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के सामने पेश हुए. मुंबई की एक अदालत ने परमबीर सिंह को जबरन वसूली के मामले में ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया था. परमबीर सिंह (Param Bir Singh) गुरुवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की. चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे सिंह सरकारी वाहन से सुबह करीब 11 बजे कांदिवली में अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय पहुंचे और शाम करीब 6:15 बजे वहां से निकले. परमबीर सिंह वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि IPS अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए. सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है.
अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने (सिंह ने) जांच में सहयोग किया और हमारे सभी प्रश्नों का उत्तर दिया. हमने उन्हें नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जब भी जरूरत होगी, उन्हें पेश होना चाहिए.’ सिंह के वकील राजेंद्र मोक्षी ने कहा कि आईपीएस अधिकारी अदालत के निर्देशनुसार पेश हुए और जांच में सहयोग किया.
Maharashtra: Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh appears before Mumbai Police Crime Branch which is probing an extortion case against him
"He has given statements before the crime branch. As per SC order, he will continue to cooperate in the probe," his lawyer says pic.twitter.com/vYIH665iO0
— ANI (@ANI) November 25, 2021
उच्चतम न्यायालय ने सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल संरक्षण प्रदान किया है. सिंह महाराष्ट्र में जबरन वसूली के पांच मामलों का सामना कर रहे हैं. बता दें कि गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने के बाद दर्ज मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था. इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था.
परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे देशमुख ने खारिज किया था. देशमुख बाद में मंत्री पद से हट गए और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंह के आरोपों पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. परमबीर सिंह आखिरी बार 7 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे. वह चार मई को कार्यालय आए और उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए थे. पुलिस ने 20 अक्टूबर को बताया कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है. हालांकि, सिंह ने बुधवार को समाचार चैनलों को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें