ब्लैक फंगस के कारण दोनों आंखें गंवा चुके पुलिसकर्मी ने की सुसाइड, पिस्तौल से खुद को मारी गोली

ब्लैक फंगस संक्रमण के चलते हाल में अपनी दोनों आंखें गंवा चुके एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोलीमार कर सुसाइड कर ली.

Published date india.com Published: July 3, 2021 9:33 PM IST
Black Fungus: Major Symptoms, Treatment, And How It's Different From Skin-Based Fungal Infection

नागपुर (महाराष्ट्र): ब्लैक फंगस (Black Fungus) संक्रमण के चलते हाल में अपनी दोनों आंखें गंवा चुके 46 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोलीमार कर सुसाइड (Suicide) कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रमोद मेरगुरवर ने शहर के मणकापुरा इलाका स्थित आवास पर दोपहर करीब तीन बजे अपनी पिस्तौल से मुंह में गोली मार ली.

अधिकारी ने बताया कि मेरगुरवर कुछ साल पहले प्रतिनियुक्ति पर विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) में शामिल हुए थे. वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गये थे, लेकिन बाद में ब्लैक फंगस (म्युकोरोमाइकोसिस) से संक्रमित हो गये थे.

उन्होंने बताया कि मेरगुरवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस दौरान चिकित्सकों को उनकी एक आंख निकालनी पड़ी और जब संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हुआ तब उन्होंने दूसरी आंख भी गंवा दी. अधिकारी ने बताया कि रोग से उबरने के बाद पुलिसकर्मी अवसाद में थे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. मेरगुरवर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.