पुणे: प्राइवेट कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

मैनेजिंग डायरेक्टर को एक महिला कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने और पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है

Written by: Press Trust of India Edited by: Rohit Kumar
Published: March 8, 2018, 10:51 PM IST

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक को एक महिला कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने और पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मुंढवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पात्रुदकर ने बताया कि कंपनी के 58 वर्षीय शीर्ष अधिकारी को छह मार्च को गिरफ्तार किया गया क्योंकि 34 साल की एक कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह उसके फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था और उसका पीछा कर रहा था.

हालांकि प्रबंध निदेशक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. पात्रुदकर के अनुसार, पुलिस के पास जाने से पहले पीड़िता ने कंपनी की आंतरिक यौन उत्पीड़न समिति से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- स्पेशल नंबर और आई फोन के चक्कर में ठगे गए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा भेजे गये संदेशों और रिकॉर्डेड बातचीत समेत सभी सबूत पेश किये. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.