मुंबई: मुंबई में कांग्रेस के सीनियर लीडर बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) हाल ही में NCP में शामिल हो गए. इसके बाद कांग्रेस ने बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया. इस फैसले के बाद जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. हालांकि अब तक जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है. जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी की टीम बेहद भ्रष्ट है. इन लोगों जैसे कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ली है.
मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वो सही कर रहे हैं. विपक्ष में रहकर जनता की आवाज़ उठा रहे हैं, लेकिन उनके आसपास रहने वाले लोग बेहद भ्रष्ट हैं. ऐसा लगता है जैसे ये लोग कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं. मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के बेहद सीनियर लीडर हैं, लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं. वो ऐसी चीज़ें कई बार नहीं कर पाते हैं, जो वो चाहते हैं.
जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस नेताओं पर बॉडी शेमिंग का भी आरोप लगाया. जीशान ने कहा कि मैं नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा था. राहुल गांधी के पास चल रहा था, तब कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पहले अपना 10 किलो वजन करो, अगली बार राहुल गांधी से मिलाऊंगा. क्या मैं किसी से मांग कर खाता हूँ. अरे मैं कांग्रेस का विधायक हूँ, ऐसे बॉडी शेम कर रहे हो. राहुल गांधी नहीं समझ पा रहे हैं कि कैसे कैसे लोग उनके आसपास चल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.