रतन टाटा का पुलिस ने काटा चालान, ई-चालान से पता चला किसी और ने इस्तेमाल किया था फेक नबंर प्लेट

महिला का कहना है कि ज्योतिषी ने उसके कार पर स्पेशल नंबर प्लेट लगाने को कहा था, जिसके बाद महिला इस नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही थी.

Published date india.com Published: January 6, 2021 9:14 AM IST
रतन टाटा का पुलिस ने काटा चालान, ई-चालान से पता चला किसी और ने इस्तेमाल किया था फेक नबंर प्लेट

नई दिल्ली: महानगर मुंबई से दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां फ्रॉड ऐसा किया गया कि रतन टाटा तक को नहीं छोड़ा गया. यहां मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी के खइलाफ मामला दर्ज किया है जो अपनी कार पर टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा के नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही थी. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रतन टाटा के घर नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान भेजा गया. यह आरोपी एक महिला है. महिला का पुलिस को कहना है कि उसे नहीं पता था कि उसकी कार पर लगा नंबर रतन टाटा का है.

महिला का कहना है कि ज्योतिषी ने उसके कार पर स्पेशल नंबर प्लेट लगाने को कहा था, जिसके बाद महिला इस नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही थी. मुंबई पुलिस का इस मामले पर कहना है कि मामला महिला का है इसलिए उसे रात में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया लेकिन बुधवार को थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है. मुमकिन है कि पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. बता दें कि महिला के खिलाफ IPC की धारा 420 और 465 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर रतना टाटा पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. बता दें कि हाल ही में वर्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर रतना टाटा को ई-चालान भेजा गया था जिसके बाद टाटा समूह की ओर से सफाई दी गई थी कि उनकी कार ने किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.