शिवसेना सांसद संजय राउत को फिर नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Patra Chawl Land Scam Case: संजय राउत (Sanjay Raut News) की न्यायिक हिरासत सोमवार को 14 दिन के लिए एक बार फिर बढ़ा दी गई है.

Published date india.com Updated: September 19, 2022 4:11 PM IST
Sanjay Raut News
शिवसेना नेता संजय राउत को राहत नहीं

Patra Chawl Land Scam Case: पात्रा चॉल से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. संजय राउत (Sanjay Raut News) की न्यायिक हिरासत सोमवार को 14 दिन के लिए एक बार फिर बढ़ा दी गई है. शिवसेना सांसद की जमानत याचिका (Judicial Custody) पर अब बुधवार (21 सितंबर) को सुनवाई होगी.

इन सबके बीच कोर्ट के निर्देश के बाद जांच एजेंसी ED ने संजय राउत (Sanjay Raut News) को चार्जशीट की कौंपी सौंपी गई है. मालूम हो कि संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1 अगस्त को पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस साल 28 जून को संजय राउत को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की रोकथाम के संबंध में तलब किया था. वहीं, अगस्त महीने में ही शिवसेना सांसद की पत्नी को भी एजेंसी ने इसी मामले में तलब किया था.

ईडी के अधिकारियों द्वारा शिवसेना नेता के घर पर छापेमारी के बाद सांसद की पत्नी वर्षा राउत को केंद्रीय एजेंसी ने तलब किया था. मालूम हो कि संजय राउत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हैं.

(इनपुट: ANI)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.