Sanjay Rauts Praise For Devendra Fadnavis Meets Pawar Hints At Calling On Pm Modi Day After Jail Exit
जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने की फडणवीस की तारीफ- शरद पवार से मिले; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
जेल से बाहर आने के बाद राउत ने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की तारीफ की.
पात्रा चॉल मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में जमानत मिलने के बाद शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) बुधवार देर शाम मुंबई की ऑर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) से बाहर आ गए. बाहर आने के बाद राउत ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की तारीफ की. पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि वह 2-4 दिनों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जनकल्याण से संबंधित परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने कहा, ‘मैं 2-4 दिनों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर जन कल्याण से संबंधित कार्यों पर चर्चा करूंगा. मैं दिल्ली भी जाऊंगा और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा.’ कांग्रेस की चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कहा कि यह देश में कड़वाहट खत्म करने का आंदोलन है. उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो एक आंदोलन है. यह इस देश में कड़वाहट खत्म करने की यात्रा है. भाजपा को भी बारात जोड़ी यात्रा का समर्थन करना चाहिए.’
राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बीजेपी के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यात्रा का उद्देश्य देश भर के लोगों को एक साथ लाना है. भाजपा को इस यात्रा का स्वागत करना चाहिए.’ राउत ने कहा कि मौजूदा शिंदे सेना-भाजपा सरकार ने ‘कुछ अच्छे फैसले लिए है.’ उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में एक नई सरकार बनी है और मैं उनके कुछ अच्छे फैसलों का स्वागत करता हूं. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कुछ अच्छे फैसले लिए हैं.
इससे पहले गुरुवार को राउत मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. राउत से मुलाकात के बाद अपने आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए उद्धव ने कहा कि शिवसेना सांसद के हाव-भाव में कोई बदलाव नहीं आया है और वह पहले की तरह स्पष्टवादी और आक्रामक हैं. ठाकरे ने कहा, ‘संजय को वापस पाकर हम वास्तव में खुश हैं. वह न केवल पार्टी के नेता या सांसद हैं, बल्कि मेरे खास दोस्त भी हैं. उनकी वापसी से हमारी पार्टी को बढ़ावा मिलेगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.