Sarkari Naukri 2022: महाराष्ट्र में 75 हजार पदों पर होगी भर्ती, डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया कैसे होगी नियुक्ति

Sarkari Naukri 2022: महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए टीसीएस (TCS) समेत दो पेशेवर एजेंसियां नियुक्त की हैं, ताकि 'फर्जीवाडे' को टाला जा सके

Published date india.com Published: November 3, 2022 7:12 PM IST
जानिए कहां है ये नौकरियां
जानिए कहां है ये नौकरियां

Sarkari Naukri 2022: महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए टीसीएस (TCS) समेत दो पेशेवर एजेंसियां नियुक्त की हैं, ताकि ‘फर्जीवाडे’ को टाला जा सके. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्य सरकार एक साल में 75 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया (Maharashtra Sarkari Naukri) शुरू करेगी. फडणवीस एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमें सरकारी नौकरी पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे गये.

फडणवीस ने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और केंद्र सरकार की एजेंसी आईबीपीएस को नियुक्त किया गया है जो सार्वजनिक बैंकों और रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती करती है. उन्होंने कहा कि इन दोनों एजेंसियों को राज्य सरकार की नौकरी के लिए अगले चरण की भर्ती करने के लिए नामित किया गया है.

फडणवीस ने कहा, ‘सरकार अगले हफ्ते 8500 पदों पर भर्ती का ऐलान करेगी, जिसके बाद पुलिस विभाग में 18500 पदों पर भर्ती की जाएगी. एक साल में हम 75 हजार पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे.’ सरकारी विभागों को आरक्षण के प्रावधानों के अनुरूप रिक्तियों की घोषणा करने के लिए कहा गया है ताकि बाद में किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं बने.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.