महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह शरद पवार का दावा, महायुति सरकार में कमजोर हुई शासन की मजबूत छवि

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए MVA के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा कि आने वाले राज्य के चुनाव में विपक्षी गठबंधन MVA और वर्तमान में सत्ता संभाल रही महायुति के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा,महायुति गठबंधन को पहले अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने दें फिर उसका अनुसरण करते हुए विपक्षी गठबंधन MVA भी अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर देगा .

Published date india.com Updated: October 15, 2024 4:59 PM IST
Top political leader Maharastra
महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र के साथ-साथ देश की राजनीति के भी भीष्म पितामह कहे जाने वाले शरद पवार ने दावा किया है कि एक समय पर देश की सबसे अच्छी शासन व्यवस्था माने जाने वाला महाराष्ट्र शासन (सरकार) वर्तमान की महायुति सरकार में काफी कमजोर साबित हुई है जिसे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता बदल देने के लिए काफी उत्सुक है. पवार ने अपने बयान में आगे इस विषय को स्पष्ट करते हुए कहा कि महायुति के वर्तमान शासन में राज्य के प्रशासन का मनोबल बिल्कुल ही गिर गया है,  जबकि महाराष्ट्र प्रशासन को एक समय देश में सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था में रखा जाता था. शरद पवार के साथ शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल थे. कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने जोर देकर कहा कि फिलहाल महा विकास आघाड़ी (MVA) की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने को लेकर नहीं है. इससे पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि इस प्रेस कांफ्रेंस में MVA आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारें का समीकरण पेश कर सकती है.

पवार का दावा लोकसभा चुनाव की तरह होगा हमारा प्रदर्शन

महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने अपने बयान में दावा किया है कि MVA महाराष्ट्र के लोगों को वर्तमान महायुति सरकार से मुक्ति दिलाना चाहते हैं और मुझे विश्वास है कि राज्य के लोग हमारा आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन करेंगे. पवार ने आगे अपने बयान में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी (MVA) लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन को ही फिर से दोहराने जा रही है.

लोकसभा चुनाव में MVA ने बनाई बढ़त, कमजोर साबित हुई महायुति

2024 में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों पर MVA का प्रदर्शन काफी अच्छा था, गठबंधन ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि महायुति को राज्य और केन्द्र की सरकार में रहने के बावजूद केवल 17 सीटों पर ही जीत मिली थी. राज्य की सांगली लोकसभा की सीट से जिस निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई थी उसने भी अपना समर्थन MVA को ही दे दिया था. लोकसभा चुनाव के वोट शेयर में भी MVA  महायुति से आगे थी उसे 43.91% कुल वोट प्राप्त हुए इसमें कांग्रेस को-16.92% , शिवसेना (UBT) -16.72% और NCP(SP)-10.27% वोट प्राप्त हुए थे जबकि महायुति को 42.73 % कुल वोट प्राप्त हुए थे इसमें सबसे ज्यादा वोट भाजपा को- 26.18% , शिवसेना (एकनाथ शिंदे)-12.95% और NCP (अजित पवार)-3.60% वोट मिले. वोट शेयर के हिसाब से देखें तो भाजपा को राजनीतिक दल के तौर पर सबसे ज्यादा वोट 26.18% प्राप्त हुए थे लेकिन फिर भी उसे केवल 9 सीटें ही मिली थी जबकि कांग्रेस पार्टी 16.92% वोट शेयर के साथ 13 सीटों पर जीतने में सफल साबित हुई थी.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने चाचा शरद पवार की पार्टी NCP पर पार्टी के विधायकों के साथ कब्जा करने वाले अजीत पवार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और NCP सिर्फ 1 सीट किसी तरह से जीत पाई वहीं अपने भतीजे के दिए झटके से संभलते हुए शरद पवार ने अपनी पार्टी को संभालते हुए 8 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ साबित भी किया की उन्हें राज्य की राजनीति का सबसे माहिर खिलाड़ी क्यों कहा जाता है .

ठाकरे ने कहा, महायुति के बाद MVA घोषित करेगा सीएम चेहरा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए MVA के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा कि आने वाले राज्य के चुनाव में विपक्षी गठबंधन MVA और वर्तमान में सत्ता संभाल रही महायुति के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा,महायुति गठबंधन को पहले अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने दें फिर उसका अनुसरण करते हुए विपक्षी गठबंधन MVA भी अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर देगा . ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सरकार चला रही महायुति गठबंधन में शिवसेना (एकनाथ शिंदे), भाजपा और NCP(अजित पवार ) शामिल है जिसका की नेतृत्व सीएम एकनाथ शिंदे कर रहे है जबकि मुख्य विपक्षी महा विकास आघाड़ी(MVA)मेंशिवसेना(UBT),कांग्रेस और NCP(SP)शामिल है.

MVA ने जारी किया ” गद्दारांचा पंचनामा (गद्दारों का पोस्ट मार्टम ) ” दस्तावेज

MVA ने अपने इस प्रेस कांफ्रेंस में राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए ‘गद्दारांचा पंचनामा’ (गद्दारों का पोस्ट मार्टम) नाम से एक दस्तावेज भी जारी किया है. इस दस्तावेज में MVA ने वर्तमान शिंदे सरकार पर महाराष्ट्र से ‘विश्वासघात’ करने और पड़ोसी राज्य गुजरात के हित में काम करने का आरोप लगाया है. MVA वर्तमान राज्य सरकार चला रहे महायुति गठबंधन पर गुजरात के पाले में जा रही बड़ी योजनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाता रहा है.
MVA नेताओं ने कहा कि ‘ गद्दारांचा पंचनामा ‘ में राज्य सरकार के ” विधायकों और पार्षदों की खरीद, सरकारी अधिकारियों के स्थानांतरण, सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए रेट कार्ड ” के साथ-साथ धारावी पुनर्विकास परियोजना (मुंबई) सड़क के डामरीकरण और निविदाओं में घोटालों की सूची शामिल हैं. MVA के इस‘पंचनामा’दस्तावेज में आवश्यक वस्तुओं की कीमत में ऐतिहासिक मूल्य वृद्धि का भी उल्लेख किया गया है. शिवसेना (UBT)प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के वोट प्रतिशत में केवल 0.6 प्रतिशत का अंतर है. शरद पवार ने महाराष्ट्र में हाल में पीएम मोदी की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने बंजारा समुदाय के लिए कुछ नहीं किया है,पवार ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी भूल जाते हैं कि इस समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वसंतराव नाइक(कांग्रेस) सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे.वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले ने एकनाथ शिंदे की सरकार पर आरोप लगाते हुए अपने बयान में कहा है कि शिंदे सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने तक में भी भ्रष्टाचार किया है.पटोले ने आगे अपने बयान में कहा कि भ्रष्टयुति(महायुति) की वर्तमान सरकार ने महाराष्ट्र के उद्योगों को गुजरात भेज दिया हमें वर्तमान सत्तासीन गठबंधन को युवाओं से नौकरियों को छीनने के लिए सबक सीखाना ही पड़ेगा .

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.