ठाणे के कारोबारी को गैंगस्टर रवि पुजारी से रंगदारी की धमकी, एक करोड़ मांगे

एक कारोबारी ने पुलिस में गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

Published date india.com Published: November 13, 2018 2:46 PM IST
ठाणे के कारोबारी को गैंगस्टर रवि पुजारी से रंगदारी की धमकी, एक करोड़ मांगे
Representational Image

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में एक कारोबारी ने पुलिस में गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना के बाद से कारोबारी डरा हुआ है. उसने पुलिस से मदद और सुरक्षा मांगी है.

पिता ने तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर ली जान, वजह पूछने पर बोला- चिंता थी… इसलिए मारना पड़ा

पुलिस ने बताया कि कारोबारी ने सोमवार को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में दावा किया है कि उन्हें छह नवंबर से 12 नवंबर के बीच एक शख्स ने कई फोन किए. शख्स ने खुद को रवि पुजारी बताया और उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अरीजित सिंह को दी डॉन ने धमकी, रवि पुजारी गैंग की ओर से मिली धमकी

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि फोन करने वाले ने रंगदारी की रकम नहीं देने की स्थिति में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि फोन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ ठाणे पुलिस ने आईपीसी की, रंगदारी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.