Traffic New Rule 500 Fine 3 Month License Suspension Mumbai Polices Tweets New Rules For Pillion Riders Without Helmet
मुंबई में बाइक के पीछे बैठने वालों को भी अब लगाना पड़ेगा हेलमेट, लाइसेंस तक हो सकता सस्पेंड...जानें क्या है ताजा अपडेट
मुंबई में अब बिना हेलमेट बाइक चलाने (Mumbai Bike New Rule) पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा और 3 महीने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो जाएगा.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक नियमों (Mumbai New Traffic Rule) की अनदेखी पर अब आपको भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. मुंबई में अब बिना हेलमेट बाइक चलाने (Mumbai Bike New Rule) पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा और 3 महीने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो जाएगा. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर नया सर्कुलर शेयर किया है.
इसके अनुसार, ‘दोपहिया वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले शख्स दोनों से हेलमेट पहनने का अनुरोध किया गया है. मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के अनुसार अब पीछे बैठने वालों पर भी इस नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी. हम अब से 15 दिनों के बाद इसे लागू करना शुरू कर देंगे.’ सर्कुलर के अनुसार साइकिल चालकों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा.
Persons riding a 2-wheeler i.e both the rider and pillion are hereby urged to wear a helmet.
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) May 25, 2022
अधिसूचना में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उल्लेख किया कि उन्होंने पाया है कि शहर में अधिकांश दोपहिया सवार हेलमेट नहीं पहनते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं. वर्तमान में यातायात पुलिस बिना हेलमेट सवारों पर 500 का जुर्माना लगाती है या उनके लाइसेंस निलंबित कर देती है.
अधिकारी ने बताया कि 15 दिनों के बाद बिना हेलमेट के पीछे बैठने वालों पर भी यही जुर्माना लगाया जाएगा. अधिसूचना के मुताबिक मुंबई में जून 2022 से नियम लागू कर दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.