Who Is Baba Kokare Maharaj Case File Agaist Sexual Abuse Maharashtra Ratnagiri
गुरुकुल में काला कारनामा: जानें कौन हैं बाबा कोकरे जिन पर लगा नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप
आध्यात्मिक गुरु और कीर्तनकारी के नाम से मशहूर महाराष्ट्र के कोकरे महाराज इन दिनों सुर्खियों में है. बता दें कि बाबा कोकरे पर नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं.
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड तालुका में बीते दिनों एक आध्यात्मिक गुरुकुल से जुड़ी एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. इस गुरुकुल के प्रमुख बाबा कोकरे महाराज पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने बाबा कोकरे को और उनके एक सहयोगी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
बाबा कोकरे कौन हैं?
कोकरे महाराज को पूरे महाराष्ट्र में एक प्रमुख कीर्तनकार माना जाता है. लोग उन्हें आध्यात्मिक गुरु मानते हुए उनको पूजते हैं. कोकरे महाराज ने रत्नागिरी के खेड़ तालुका में गुरुकुल की स्थापना की थी जो कि आज वारकरी संप्रदाय से जुड़ा एक धार्मिक शिक्षा केंद्र है. इस गुरुकुल में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से लड़के-लड़कियां आध्यात्मिक साधना, कीर्तन और धार्मिक शिक्षा लेने आते हैं. कोकरे महाराज पिछले कई समय से सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं.
गोरक्षा के काम में लगे हुए हैं कोकरे
जानकारी के मुताबिक ये बाबा पिछले 15 सालों से गोरक्षा का काम कर रहे हैं और गोशाला भी चलाते हैं, जिसमें 300 से ज्यादा गायों का पालन-पोषण किया जाता है. सूत्रों के मुताबिक गोशाला की जमीन और चारे के मुद्दे पर वो कुछ समय के भूख हड़ताल पर और रास्ता रोको जैसे प्रदर्शन कर चुके हैं.
पीड़ितों ने लगाए क्या आरोप?
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि जून 2025 में वह आध्यात्मिक शिक्षा के लिए गुरुकुल में दाखिला लेने आई थी. शुरुआती 10 दिन तो सब सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद बाबा कोकरे ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. आगे पीड़िता ने बताया कि जब भी मैं कमरे में अकेली होती, वो अंदर आता, मुझे घूंसा मारता और मेरे निजी अंगों (छाती) को छूता था. इसके अलावा, एक अन्य नाबालिग लड़की ने भी समान आरोप लगाए हैं. दूसरी पीड़िता का दावा है कि कोकरे महाराज ने धार्मिक शिक्षा और साधना के नाम पर उसका यौन शोषण किया. इस मामले में एक शिक्षक का भी नाम सामने आया, जिसने कथित तौर पर पीड़िताओं को धमकाने का आरोप है.
पुलिस के अनुसार गुरुकुल में अन्य छात्राओं की भी पूछताछ की जा रही है ताकि और पीड़िताओं का पता लगाया जा सके. फिलहाल, गुरुकुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.