पुणे एयरपोर्ट पर CISF कर्मी से बदसलूकी-मारपीट के आरोप में महिला गिरफ्तार

पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Pune Airport) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कर्मी के साथ मारपीट करने और टर्मिनल मैनेजर को गाली देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

Published: March 13, 2023, 11:07 PM IST

Maharashtra News: पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Pune Airport) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कर्मी के साथ मारपीट करने और टर्मिनल मैनेजर को गाली देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. हवाई अड्डा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के उस समय हुई जब आरोपी महिला का एक टैक्सी चालक से किराए को लेकर झगड़ा हो गया. उन्होंने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.

विमान में धूम्रपान करने के आरोपी को जमानत

उधर, एयर इंडिया (Air India) के एक विमान में धूम्रपान करने और चालक दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी 34 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को एक अदालत ने जमानत दे दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को लंदन-मुंबई की उड़ान एआई130 का एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करता पाया गया. उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों द्वारा आरोपी यात्री को चेतावनी देने और हाथ से सिगरेट लेकर फेंक देने के बाद उसने कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया.

अधिकारी ने बताया कि विमान के मुबंई में उतरने के बाद एयरलाइन के अधिकारियों ने आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया. सहार थाने के अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिकी पासपोर्ट धारक भारतीय मूल के आरोपी को अंधेरी की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे 20,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई.’

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.