
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं से कहा, भगवान का शुक्र है कि वह मुश्किल वक्त में हमारे साथ थे. हमने बड़े शत्रुओं से लड़ाई लड़ी है. हमारे नेता सत्येंद्र जैन, अमानतुल्ला खान अब भी जेल में हैं. आशा है कि वे जल्द बाहर आएंगे. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सहकर्मियों से मिलने की अनुमति थी; लेकिन मेरे पार्टी सहयोगी संदीप पाठक को मुझसे मिलने नहीं दिया गया. मैंने गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि मैं लोकतंत्र का सम्मान करता हूं. मेरे लिए संविधान सर्वोच्च है. मैं दो दिन बाद इस्तीफा देने जा रहा हूं, लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं, जब तक वे जवाब नहीं देते, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे; जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं.
अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. मनीष सिसोदिया को इसलिए रेस में नहीं मना जा रहा क्योंकि वो भी ज़मानत पर हैं. सिसोदिया के अलावा वे कौन कौन से चेहरे हैं जो सीएम पद की रेस में हैं.
केजरीवाल ने ये भी कहा है कि दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने हैं लेकिन मेरी मांग है कि राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र के साथ नवंबर में चुनाव कराए जाएं. उन्होंने कहा अगले कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की बैठक होगी, ‘आप’ का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा. मैं मुख्यमंत्री और सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं.
आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राघव ने कहा उन्होंने “अग्निपरीक्षा” देने का फैसला किया है. दिल्ली के लोग आप को वोट देकर उन्हें ईमानदार साबित करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.