दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी की खुली पोल, एग्जाम पोस्टपोन के इरादे से स्टूडेंट्स ने ही भेजे थे ईमेल

पिछले 11 दिन में छठी बार राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली थी.

Published date india.com Published: December 22, 2024 7:52 AM IST
दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी की खुली पोल, एग्जाम पोस्टपोन के इरादे से स्टूडेंट्स ने ही भेजे थे ईमेल

दिल्ली पुलिस ने पाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम तीन स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल उनके खुद के छात्रों द्वारा ही भेजे गए थे. बम की धमकी प्राप्त करने वाले कई स्कूलों में से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल स्कूल में नामांकित दो छात्रों द्वारा भेजा गया था, क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं. अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्रों ने बताया कि उन्हें यह विचार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की पिछली घटनाओं से मिला था. उनके माता-पिता को चेतावनी दिए जाने के बाद उन्हें जाने दिया गया. एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को उनके छात्रों द्वारा धमकी भरे ईमेल भेजे गए. कारण एक ही था – छात्र चाहते थे कि स्कूल बंद हो.

दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल

दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार 20 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जो पिछले 11 दिनों में ऐसी छठी घटना थी. सुरक्षाकर्मियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था, हमें द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) से बम की धमकी के बारे में सुबह पांच बजकर दो मिनट पर फोन आया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता तलाशी अभियान में शामिल हैं. हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. अधिकारी ने बताया कि द्वारका के लगभग पांच स्कूलों के साथ-साथ अन्य जिलों के कुछ स्कूलों को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल मिले थे. उन्होंने कहा था कि कुछ स्थानों पर छात्रों को स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया, जबकि अन्य ने धमकी मिलने के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दीं. पिछले 11 दिन में यह छठी बार था जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली थी.

धमकी वाले ई-मेल के बाद परिसर में तलाशी अभियान

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया था, हमें द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस से बम की धमकी के बारे में सुबह पांच बजकर दो मिनट पर फोन आया था. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता तलाशी अभियान में शामिल हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.