Delhi Assembly Elections: दिल्ली में पोस्टर वार, 'आप' ने पूछा दूल्हा कौन? भाजपा ने दिया जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में दिल्ली की सत्ता को लेकर चुनावी जंग चल रही है.

Published date india.com Updated: January 5, 2025 1:48 PM IST
Delhi Assembly Elections: दिल्ली में पोस्टर वार, 'आप' ने पूछा दूल्हा कौन? भाजपा ने दिया जवाब

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है. रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा से पूछा, ‘दूल्हा कौन है.’ इसके बाद भाजपा की ओर से भी पोस्टर जारी किया गया. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. 14 सेकंड के इस वीडियो में एक घोड़ा सजधज कर तैयार खड़ा है. वीडियो में पूछा जा रहा है कि बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है. क्या यह घोड़ा भाजपा का है क्या. भाजपा का है तो दूल्हे का नाम बताएं.

वीडियो को कैप्शन दिया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है.” इस वीडियो के जरिए आप सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठा रही है. आम आदमी पार्टी के वीडियो पर भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी किया है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पोस्टर में भाजपा ने कहा, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में दिल्ली की सत्ता को लेकर चुनावी जंग चल रही है. जहां आम आदमी पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर सरकार में वापसी करने का सपना देख रही है. वहीं, कई दशकों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी के सपनों को तोड़कर इतिहास रचने के लिए जमीनी स्तर पर उतर चुकी है.

भाजपा की 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दो पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से टिकट दिया गया है. इस सीट पर केजरीवाल लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि, इस सीट से चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे हैं. अब सबकी नजरें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा पर है. जिसे चुनाव आयोग बहुत जल्द कर सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.