Delhi Few Flights Delayed Due To Fog And Low Visibility Train Late School Closed In Up
कोहरे से खराब हुई विजिबिलिटी, फ्लाइट्स डायवर्ट-ट्रेनें लेट और कई जगहों पर स्कूल बंद
दिल्ली में कोहरे की वजह से हुई विजिबिलिटी के कारण कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई है. कई ट्रेनें भी लेट हुई हैं और यूपी के कुछ जगह के स्कूलों में दो-तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है, सूचना है कि बहुत सी जगह कुछ मीटर की दूरी से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है.
Air India found itself under intense scrutiny following the tragic death of an 80-year-old passenge.
राष्ट्रीय राजधानी में आज, 28 dec को कोहरा बहुत ज्यादा है, इसकी वजह से कम हुई विजिबिलिटी के कारण कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई है. कौन कौन सी फ्लाइट्स लेट हुई हैं, इसकी डिटेल नीचे वीडियो में देखें. आईएमडी के अनुसार, 27-29 दिसंबर के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में ‘घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट’ जारी किया गया है.
#WATCH | Delhi: Few flights delayed due to fog and low visibility in the national capital; Visuals from Indira Gandhi International Airport pic.twitter.com/xvC9eVRu9m
-कोहरे का कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.
घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर फ्लाइट्स में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) arrival और departure दोनों लगभग 134 फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं.
स्कूल बंद
-यूपी के अलीगढ़ में , अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे.
-जालौन में पहली से 8वीं तक के लिए स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे.
बुधवार को भी सुबह साढ़े आठ बजे तक 28 अंतर्राष्ट्रीय departure उड़ानें, 15 अंतर्राष्ट्रीय arrival उड़ानें, 42 घरेलू departure उड़ानें और 25 घरेलू Arrival उड़ानें प्रभावित हुईं. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहित कुल मिलाकर 110 उड़ानें लेट हुईं.
Add India.com as a Preferred Source
एयरपोर्ट अथॉरिटी की एडवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान, CAT III (श्रेणी III) स्टैंडर्ड का अनुपालन नहीं करने वाली फ्लाइट्स को व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है. सीएटी III एक प्रकार का लैंडिंग सिस्टम इंस्ट्रूमेंट है जो उड़ानों को कोहरे, बर्फ और बारिश जैसी कम दृश्यता स्थितियों में उतरने की अनुमति देता है.
दिल्ली हवाईअड्डे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, सीएटी III शिकायत नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें New Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.