Delhi Weather: दिल्ली में आज कंपकंपी देने वाली सुबह, पढ़िए मौसम का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से ठंड बढ़ गई है. सुबह 6 बजे के समय दिल्ली का तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा. वहीं सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान इस हफ्ते और गिरेगा.

Published date india.com Published: December 12, 2023 8:09 AM IST
Delhi Weather: दिल्ली में आज कंपकंपी देने वाली सुबह, पढ़िए मौसम का अलर्ट

नई दिल्ली: महीने भर के इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली में ठंड बढ़ गई है. अचानक तापमान गिरने से सोमवार सुबह की शुरूआत कंपकंपी के साथ हुई. रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई. ऐसे में जो लोग सुबह की सैर के लिए निकले उन्हें कंपकंपी महसूस हुई. आज भी मौसम ठंड़ा रहेगा. जबकि 9 बजे के आसपास धूप निकलेगी. वही आपको बता दें कि इस में सोमवार सबसे कम तापमान  वाला दिन रहा. आज मंगलवार की सुबह इससे भी सर्द रह सकती है.

बीते 4 दिनों में ही तापमान 3 डिग्री कम हो जाने से ठंड का असर अचानक बढ़ गया है और सुबह-शाम वाली ठंड काफी ज्यादा हो गई है. हालांकि, अच्छी धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत भी मिल रही है. वहीं, दिल्ली की हवा अभी भी खराब बनी हुई है और कुछ इलाकों में AQI का स्तर खतरनाक बना हुआ है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.