कोहरे की मार- दिल्ली आने जाने वाली लगभग 136 फ्लाइट्स लेट और 30 रद्द, ट्रेनें भी लेट, सड़कों पर भी थमी रफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

Published date india.com Updated: January 4, 2025 10:30 AM IST
कोहरे की मार- दिल्ली आने जाने वाली लगभग 136 फ्लाइट्स लेट और 30 रद्द, ट्रेनें भी लेट, सड़कों पर भी थमी रफ्तार

देश की राजधानी में घना कोहरा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण दृश्यता महज कुछ मीटर दर्ज की गई. कई इलाकों में शून्य भी दर्ज हुई. आईएमडी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई. दिल्ली में कोहरे के चलते फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो सकी. बीती रात एक दर्जन फ्लाइट्स हुई जयपुर डायवर्ट की गईं.

ये फ्लाइट्स की गईं डायवर्ट

इंडिगो की बेंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6E-818, इंडिगो की भुवनेश्वर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2024, इंडिगो की नागपुर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2652, इंडिगो की मंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6E-2344, इंडिगो की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट 6E-651, इंडिगो की हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट 6E-647, स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट SG-710, स्पाइसजेट की सिलीगुड़ी से दिल्ली फ्लाइट SG-901, स्पाइसजेट की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट SG-159, स्पाइसजेट की चेन्नई से दिल्ली फ्लाइट SG-458.

इंटरनेशनल फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट

एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट की गई. होचीमिन्ह सिटी से दिल्ली की वियतजेट एयर की फ्लाइट VJ-895 हुई डायवर्ट. बैंकॉक से दिल्ली जा रही एक चार्टर फ्लाइट भी हुई डायवर्ट. रात 12 से 2 बजे तक जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट्स. करीब 3 घंटे बाद 7 फ्लाइट्स हुई वापस दिल्ली रवाना. 4 फ्लाइट व 1 चार्टर फ्लाइट अभी भी जयपुर में अटके हुए.

ये ट्रेनें हैं लेट

दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर दोपहर 1 बजे तक की ट्रेनें-

दिल्ली स्टेशन पर कम से कम 18 ट्रेनें 1+ घंटे की देरी से, आनंद विहार में कम से कम 9 ट्रेनें 1+ घंटे की देरी से, नई दिल्ली में 30+ ट्रेनें 1+ घंटे की देरी से, वंदे भारत ट्रेनें घंटों की देरी से, अन्य वीआईपी ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.

हज़रत निज़ामुद्दीन से कम से कम 24 ट्रेनें 1+ घंटे की देरी से चल रही हैं, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को पुनर्निर्धारित किया गया था और यह अभी भी देरी से चल रही है. ट्रेन अभी नई दिल्ली नहीं पहुंची है. नई दिल्ली पहुंचने का मूल समय रात 11 बजे था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यूपी के अमेठी में भी शीतलहर हवाओं के कारण गलन भरी ठंड के बीच रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं. ट्रेनों का संचालन समय से न हो पाने के चलते जिले से प्रयागराज संगम को जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को काफ़ी समस्याएं हो रही हैं. ट्रेनों का संचालन काफी देरी व निरस्त होने के चलते यात्रियों को टिकट निरस्त करवाना पड़ रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.