Mucormycosis/Black Fungus: दिल्ली में ब्लैक फंगस से 185 लोग संक्रमित, जानें क्यों तेजी से फैल रही यह बीमारी

दिल्ली के अस्पतालों की मानें तो कोरोना से संक्रमित लगभग 185 लोगों में ब्लैक फंगस के मामले की पुष्टि की गई है. बता दें कि ब्लैक फंगस के इन 185 मरीजों के दिल्ली के कुल 7 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Published date india.com Published: May 20, 2021 10:40 AM IST
What COVID-19 And Black Fungus Mean For People With Diabetes, Cancer And Kidney Issues | Doctor Speaks
New Protocol Coming For Mucormycosis Treatment, Says Dr Naresh Trehan

Mucormycosis/Black Fungus Cases: देश में एक तरफ कोरोना महामारी फैली हुई है लेकिन इस बीच एक नई बीमारी पैदा हो चुकी है. देश के कई हिस्सों से ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र व राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले देखने को मिल रहे हैं. इस बीच ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने के साथ ही इस संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा में कमी आ गई है. दिल्ली के अस्पतालों की मानें तो कोरोना से संक्रमित लगभग 185 लोगों में ब्लैक फंगस के मामले की पुष्टि की गई है. बता दें कि ब्लैक फंगस के इन 185 मरीजों के दिल्ली के कुल 7 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक दिल्ली स्थित AIIMS में 61 ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज जारी था. वहीं गंगाराम अस्पताल में 69 लोगों ब्लैक फंगस से संक्रमित थे जिनका इलाज किया जा रहा था. बता दें कि ब्लैक फंगस के ज्यादातर मामले उन लोगों में देखने को मिले जिनका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं था या फिर जिन्हें स्टेरॉयड, टोंसीलिजुमैब के इंजेक्शन दिए गए हैं तथा जिनका इम्यूनिटी कमजोर है.

ब्लैक फंगस के मामलों में डॉक्टर का कहना है कि अगर ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीज का अगर इलाज न किया जाए तो 80 प्रतिशत मरीजों को इस मामले में मौत हो जाती है. बता दें कि ब्लैग फंगस का सही समय पर पता नहीं चलता है तो यह आंख और मुंह को बुरी तरह प्रभावित करता है. इस कारण मरीज की आंख की रोशनी या जबड़े को वे खो सकते हैं.

ब्लैक फंगस के आंकड़े

डॉक्टर्स की मानें तो नवंबर महीने में ब्लैक फंगस के मामलों में थोड़ी उछाल देखी गई थी. लेकिन दिसंबर के दो सप्ताह में 10 मामले दर्ज हुए. 7-8 मई के बीच करीब 100 ब्लैक फंगस के मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. अगर अस्पतालों के हिसाब से माने तो मैक्स में 25, इंद्रप्रस्थ में 15, मणिपाल अस्पताल में 10, फोर्टिस में लगभग 3, लोक नायक अस्पताल में 1मामले दर्ज किए गए हैं.

ब्लैक फंगस का इलाज

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्लैक फंगस के इलाज में केवल एम्फोटेरिसिन बी दवा ही काम आती है. इसके अलावा किसी अन्य दवा से इसका फिलहाल के लिए इलाज संभव नहीं है. ऐसे में इस दवा की मांग अचानक से बढ़ी है. इस दवा की कालाबाजारी न हो इसके लिए सरकार द्वारा 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो इस दिशा में काम करेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.