बहुत से लोग सोचते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की उम्र कम होती है क्योंकि दूर रहकर एक-दूसरे को समझना मुश्किल है। जबकि ऐसा नहीं है, बल्कि दूर रहने से तो प्यार और बढ़ता है। ऐसे में अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के नुकसान हैं तो उससे कहीं अधिक इसके फायदे भी हैं। आइए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के 5 फायदे।
1. बातचीत के जरिए एक-दूसरे के अधिक करीब
एक ही शहर में रहते हैं तो कई बार काम में व्यस्ता के कारण बातचीत नहीं हो पाती। जबकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप चाहें कितने भी बिजी क्यों न हो बात करने का समय निकाल ही लेते हैं। इस रिश्ते में कम्यूनिकेशन बहुत अधिक रहता है और ऐसे में आप एक-दूसरे को हर वक्त करीब महसूस करते हैं। बातचीत के दौरान आप दिन-भर की बातें करते हैं तो आपको लगता ही नहीं कि दूर हैं।
2. लड़ाई-झगड़ें कम
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ऐसे रिश्तों में लड़ाई-झगड़ों की गुंजाइश कम होती है। अगर किसी बात पर लड़ाई हो भी जाए तो उसे जल्द ही सुलझा भी लेते हैं। क्योंकि अलग-अलग शहरों में होने के कारण एक-दूसरे से मिलना मुश्किल है और फोन पर किसी विषय पर झगड़ा हो जाने पर उसे सुलझा लेते हैं। यदि झगड़ा ज्यादा लंबा भी हो जाए तो काफी समय बाद मिलने वह आप मिलने की खुशी में यह भूल ही जाते हैं कि आपका झगड़ा किस बात पर हुआ था।
1 |
3. इमोशन से भरा होता है यह प्यार
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर दोनों एक-दूसरे से मिलने का इंतजार करते हैं। इस प्यार में भले आप एक-दूसरे के फिजिकली करीब न हों पर इमोशनली एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं। कई बार जब आप उदास या खुश होते हैं तो चाहते हैं आपका पार्टनर आपके साथ हो और आप उसे गले लगा सकें। फिर भी अगर वह पास नहीं है तो भी आप एक—दूसरे के साथ इमोशनली इतने जुड़े होते हैं कि हर वक्त उसके पास होने का अहसास होता है।
4. रिश्तों में रहता में हमेशा नयापन
एक ही शहर में होने पर आप कभी भी मिल लेते हैं वहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मिलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है और जब मिलते हैं तो रिश्ते में नएपन का अहसास बना रहता है। जो कि किसी भी रिश्ते के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब आप बहुत दिनों बाद मिलते हैं तो चाहें आपने फोन पर कितनी ही बातें क्यों न की हो फिर भी बातों की कमी नहीं होती। आप एक-दूसरे के साथ घंटो वक्त बिताते हैं क्योंकि दोबारा मिलने के लिए फिर से इंतजार करना होगा।
5. समर्पण की भावना
दूर रहने से एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना अधिक होती है और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन का यह महत्वपूर्ण फायदा है। क्योंकि इस रिश्ते में रूठने मनाने या रोकने टोकने की न तो जरूरत होती है और न ही गुंजाइंश। ऐसे में आप एक-दूसरे को काफी समझते हैं और छोटी-मोटी गलतियों को अनदेखा भी कर देते हैं। जब किसी रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना होती है तो वह फिर दूर हो या पास उसमें गहराई होती है।
| 2
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.