लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे निभाएं रिश्ता

प्यार पास रहकर ही हो यह कोई जरूरी नहीं क्योंकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेश​नशिप में भी कई लोग काफी खुश नजर आते हैं।

Written by: Renuuser Renuuser
Published: July 7, 2016, 7:03 PM IST
best tips for a long distance relationship

रिलेशनशिप पास रहकर हो या दूर रहकर इन्हें बहुत प्यार से संभालना होता है। क्योंकि प्यार का रिश्ता जितना ​मजबूत होता है उतना ही नाजूक। ऐसे में अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो आपको कई बातें ध्यान रखनी होगी। ताकि छोटी—छोटी बातों की वजह से कहीं रिश्ते में कोई दरार न आ जाए। ऐसे में यदि आप दूर रहकर भी अपने​ रिश्ते को मजबूत बनाएं रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखें। आगे हमने ऐसी ही 7 बातों के बारें में जानकारी दी है जो आपकी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन​शिप में पास रहने का अहसास कराएंगी।

1. एक-दूसरे से संपर्क में रहें

best tips for a long distance relationship

आप अपने साथी के पास हों या दूर जरूरी है कि संपर्क में रहें। यदि आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और आपका साथी आपसे दूर है तो आप दोनों को एक-दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए। हो सके तो रोज बातचीत करें। क्योंकि किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप दरार पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें​ कि बेशक थोड़ी बातचीत ही सही पर करें जरूर। हो सके तो पूरे दिन मैसेज के माध्यम से भी एक-दूसरे से संपर्क करते रहें। आप जितना संपर्क में रहेंगे उतना ही एक-दूसरे के करीब महसूस करेंगे।

2. एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करें

जितनी जल्दी संभव हो एक-दूसरे से मिलने का योजना बनाएं और मिलें। एक-दूसरे से मिलने की और एक दूसरे को देखने का कोई अवसर अपने हाथ से न जाने दें। हो सके कुछ दिनों के अंतराल में जरूर मिल लें। क्योंकि मिलने से रिश्ते में ताजगी तो बनी ही रहती है साथ ही दूर होन को अहसास भी कम होता है।

3. भावनाओं का रखें ध्यान

best tips for a long distance relationship

पास रहकर तो एक-दूसरे की भावनाओं को आसानी से समझा जा सकता है। किंतु लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई बार आप अपनी भावनाएं अपने साथी के सामने व्यक्त नहीं कर पातें। ऐसे में जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और गलती से भी साथी को हर्ट न करें।

4. एक-दूसरे पर करें भरोसा

best tips for a long distance relationship

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में यह काफी महत्वपूर्ण है कि आप एक दूसरे के प्रति विश्वसनीय बने रहें। अगर आपसे कोई गलती हो भी जाती है तो यह जरूरी है कि आप उस बारे में अपने पार्टनर से बात करें और उसे सच बतायें। क्योंकि किसी और से सच पता चलने पर वह आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बेहतर हैं अपने पार्टनर को पहले ही सच बता दें।

5. वीडियो कॉल पर करें बात

फोन और मैसेज पर कितनी भी बात कर लें। कई बार एक-दूसरे को देखने का मन होता है। ऐसे में हो सके तो साधारण कॉल के बजाय वीडियो कॉल का उपयोग करें। वीडियो कॉल में बातचीत करते समय आप एक-दूसरे के फेस एक्सप्रेशन देख पाएंगे जिससे एक-दूसरे से दूर नहीं करीब महसूस करेंगे।

6. फोन पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी रहें एक्टिव

 best tips for a long distance relationship

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जरूरी है कि जितना हो सके एक-दूसरे से जुड़े रहें और इसके लिए आप सोशल मीडिया का भी उपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर यदि आपके साथी ने कोई पोस्ट डाला है तो उसे लाइक करें और उस कमेंट भी करें।

7. एक-दूसरे के परिवार और दोस्तों के बारे में बात करें

रिलेशनशिप कोई भी हो उसमें दोस्त और परिवार काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इनके माध्यम से ही आप एक-दूसरे को और भी अधिक समझ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत के दौरान केवल अपने बारे में ही बल्कि एक-दूसरे के परिवार और दोस्तों के बारे में भी बातचीत करें।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें News की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.