Chandigarh Deputy Mayor Elections: सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस-AAP को झटका, BJP ने हासिल की जीत

Chandigarh Municipal Elections: बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में जीत हासिल की है. इससे पहले AAP ने मेयर पद के चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Published date india.com Updated: March 4, 2024 2:16 PM IST
Chandigarh Deputy Mayor Elections: सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस-AAP को झटका, BJP ने हासिल की जीत

Chandigarh Deputy Mayor Elections: चंडीगढ़ नगर निगम में सोमवार को हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की. बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू (Kuljeet Singh Sandhu) वरिष्ठ उपमहापौर (Senior Deputy Mayor) पद के लिए चुने गए और राजेंद्र शर्मा (Rajinder Sharma) उपमहापौर (Deputy Mayor) चुने गए.

सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में बीजेपी के संधू को 19 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले. एक वोट अवैध घोषित किया गया. महापौर ने परिणाम की घोषणा की. कुल 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में बीजेपी के 17 पार्षद हैं. तीन आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के 19 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा की संख्या 14 से बढ़कर 17 हो गई थी.

चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत

आप के 10 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के सात सदस्य हैं. शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है. बीजेपी नेता एवं चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर को भी निगम के पदेन सदस्य के रूप में मतदान का अधिकार है. वहीं डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार शर्मा को 19 वोट, कांग्रेस+आप को 17 वोट मिले.

चुनाव नतीजों पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, ‘समस्या मेयर और डिप्टी मेयर की नहीं है, समस्या पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन में है. वे पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. बीजेपी के पास संख्या बल है, लेकिन जो कुछ भी है वह व्यवस्थित रूप से होना चाहिए.’

बीजेपी सांसद किरण खेर ने क्या कहा?

वहीं, बीजेपी नेता किरण खेर ने कहा, ‘मैं आज खुश हूं कि हम जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी. सभी बीजेपी के पक्ष में हैं और देश में अब सबका रूख बीजेपी की ओर है. कांग्रेस के कई बड़े नेता अब बीजेपी में हैं. हिमाचल प्रदेश में अभिषेक मनु सिंघवी हार गए, वह भी सबने देखा. बीजेपी काम करती है, प्रधानमंत्री लोगों के लिए काम करते हैं और यही कारण है कि सभी बीजेपी को पसंद करते हैं.’

सुप्रीम कोर्ट ने पलटे थे मेयर चुनाव नतीजे

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को 20 फरवरी को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया था. न्यायालय ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह, जो भाजपा नेता हैं, के खिलाफ ‘‘गंभीर कदाचार’’ के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया का संचालन आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद कुमार द्वारा किया गया है, जिन्होंने हाल में चंडीगढ़ के महापौर का पदभार संभाला है. बीजेपी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी.

पहले बीजेपी उम्मीदवार ने जीत की थी दर्ज

महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था. मतपत्रों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आप और कांग्रेस के पार्षदों ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के चुनाव का बहिष्कार कर दिया था, जिससे संधू और राजिंदर शर्मा की जीत हुई थी. इस बार भी भाजपा ने शर्मा को उपमहापौर पद के लिए मैदान में उतारा था. उनका मुकाबला कांग्रेस की निर्मला देवी से हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.