Chandigarh Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में BJP ने काटा है मौजूदा सांसद का टिकट, क्या लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें- समीकरण

Chandigarh Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को 7वें चरण में मतदान होगा. इस सीट पर पिछले दो चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिलती रही है.

Published date india.com Published: April 11, 2024 5:08 PM IST
Chandigarh Lok Sabha Election 2024: चंडीगढ़ में BJP ने काटा है मौजूदा सांसद का टिकट, क्या लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें- समीकरण

Chandigarh Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में प्रचार-प्रसार युद्धस्तर पर चल रहा है. सभी राजनीति दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है. ऐसे में हम आपको हर लोकसभा सीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं. यहां हम आपको चंडीगढ़ सीट के बारे में बताएंगे.

अपनी खूबसूरती और साफ-सफाई के लिए मशहूर चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी भी है. दो राज्यों की राजधानी होने के कारण शहर की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है.

चंडीगढ़ का क्या है इतिहास? (History of Chanidgarh constituency Seat) 

चंडीगढ़ स्वतंत्रता के बाद के भारत के सबसे शुरुआती नियोजित शहरों में से एक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आर्किटेक्चर और डिजाइन के लिए जाना जाता है. शहर का मास्टर प्लान स्विस-फ़्रेंच वास्तुकार ले कोर्बुज़िए द्वारा तैयार किया गया था.

राजनीतिक तौर पर इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का ही दबदबा रहा है. 1999 से लेकर 2009 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली जबकि 2014 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

चंडीगढ़ में चुनाव का क्या है कार्यक्रम?

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा. नतीजों की घोषणा 4 जून को की जाएगी.

चंडीगढ़ सीट पर किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

चंडीगढ़ सीट पर अभी तक बीजेपी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की गई है. पार्टी ने मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटते हुए इस बार संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

लोकसभा चुनाव 2019 में चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की किरण खेर विजयी उम्मीदवार रही थीं. उन्हें 231188 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पवन कुमार बंसल के पक्ष में 184218 वोट पड़े. पवन कुमार बंसल 46970 वोटों से हार गए थे.

वहीं, 2014 में चंडीगढ़ से बीजेपी की किरण खेर ही जीती थीं, उन्हें 191362 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पवन कुमार बंसल के पक्ष में 121720 वोट पड़े थे.

चंडीगढ़ लोकसभा सीट के समीकरण

चंडीगढ़ सीट पर इस बार बीजेपी अकेले ही मैदान में उतर रही है. अकाली दल से गठबंधन नहीं होने के कारण बीजेपी का पलड़ा थोड़ा हल्का हो गया है. वहीं आम आदमी पार्टी भी उम्मीदवार नहीं उतारेगी. आप ने इंडिया गठबंधन के तौर पर कांग्रेस के उम्मीदवार को सपोर्ट करने का फैसला किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.