कौन हैं संजय टंडन जिन्हें BJP ने किरण खेर की जगह चंडीगढ़ से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार (10 अप्रैल) को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. जिसके बाद चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है वहीं चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है.

Published date india.com Published: April 10, 2024 2:19 PM IST
कौन हैं संजय टंडन जिन्हें BJP ने किरण खेर की जगह चंडीगढ़ से दिया टिकट

Chandigarh Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले फेस के चुनावों में अब चंद दिनों का ही समय बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में जुट गई हैं. बुधवार (10 अप्रैल) को बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इस सूची में बीजेपी ने चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जिसमें की बीजेपी से सांसद किरण खेर की टिकट को काटकर बीजेपी ने चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है और चुनावी मैदान में उतारा है.

आपको बता दें कि संजय टंडन सालों से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने बीजेपी के हित में सालों से कार्य किए हैं. वहीं वो जाने माने बीजेपी नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं. बलरामजी दास टंडन पंजाब राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, इसके अलावा वे मध्य प्रदेश और बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं.

कौन हैं संजय टंडन?

संजय टंडन बीजेपी की तरफ से चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.  नौ सालों तक संजय टंडन प्रदेश अध्यक्ष बने रहे. यही वजह है कि उनकी पकड़ राजनीति में मजबूत है और वे चंढ़ीगढ़ में मजबूत स्थिति में हैं. उनकी मेहनत के कारण बीजेपी दूसरी पार्टियों के मुकाबले काफी आगे है. 

संजय टंडन के पिता स्व. बलराम दास टंडन की गिनती बीजेपी के प्रतिष्ठित नेताओं में होती है, जिन्होंने जनसंघ की स्थापना की. बलराम दास टंडन  का जब निधन हुआ तब वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे. वहीं  माना जाता है कि संजय टंडन के संबंध बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ हैं. केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान ,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके अच्छे संबंध हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.