
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Chandigarh Lok Sabha Chunav Results 2024 Updates: चंडीगढ़ लोकसभा सीट हरियाणा और पंजाब जैसे दो बड़े शहरों की राजधानी है. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने 46,970 वोट के अंतर से जीती थी. इस बार भाजपा की ओर से इस सीट पर संजय टंडन चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने मनीष तिवारी पर अपना भरोसा जताया है. अब देखना यह है कि क्या भाजपा अपनी ये सीट बचा पाएगी या कांग्रेस या अन्य पार्टियों का पलड़ा भरी पड़ेगा.
चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने 2504 मतों से जीत दर्ज की है.
चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी 2504 मतों के अंतर से आगे. अब तक उन्हें 216657 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन को 214153 वोट मिले हैं. मतगणना अभी जारी है.
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मनीष तिवारी 6,096 मतों से आगे चल रहे हैं.
सभी लोकसभा सीटों के लिए चल रही मतगणना में ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है.
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं.
लोकसभा चुनव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है और अब तक आए रुझान में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई हुई है.
चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी कहते हैं, “आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है. लोगों ने अपने मत जाहिर कर दी है. मत ईवीएम में बंद है. ईवीएम खुलेगी और नतीजा सामने आएगा. जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए. यही भारतीय लोकतंत्र की क्षमता है…”
लोकसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे शुरू हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें