नई दिल्ली: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) को लेकर तैयारियां लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है. 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में होने वाली जी-20 बैठक में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शासनाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ आमंत्रित सदस्य 7-8 सितंबर को दिल्ली पहुंच जाएंगे. ऐसे में उनके ठहरने के लिए राजधानी और उसे सटे गुरुग्राम में 21 होटल बुक किए गए हैं. इसमें लग्जरी रूम्स से लेकर प्रेसिडेंशियल सुइट तक शामिल हैं.
वहीं, ओबेरॉय होटल में रूस और तुर्की के डेलिगेशन के रुकने का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन से आने वाले मेहमान ली मेरिडियन में रुकेंगे. इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया डेलिगेशन को ठहराने का इंतजाम इंपीरियल होटल में किया गया है. शांगरी-ला होटल में ब्रिटेन और जर्मनी के नेतागण ठहरने वाले हैं, जबकि हयात रीजेंसी में इटली और सिंगापुर का प्रतिनिधि मंडल ठहरने वाला है.
Canada और Japan के प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के ललित होटल में रुकने वाले है. वहीं, ताज मानसिंह में संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधि मंडल ठहरेगा. इसके अलावा साकेत के आईटीसी मौर्या शेरेटन में मिस्र के मेहमान रुकने वाले हैं. दिल्ली के बाहर गुरुग्राम के लीला होटल में सऊदी अरब और ओबेरॉय होटल में कोरिया के प्रतिनिधि मंडल को ठहराने की व्यवस्था की गई है. ओमान के डेलिगेशन को लोधी होटल में ठहराया जाना है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.