
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Delhi Election AAP Manifesto: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है. राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 को आएंगे. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी एक बार जीत का दावा कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी लंबे समय बाद दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने की कोशिशों में जुटी है. कांग्रेस भी पूरी तरह से जोर आजमाइश में लगी हुई है. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया.
आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए रोजगार, 24 घंटे पानी की आपूर्ति, स्वच्छ यमुना और मुफ्त सुविधाओं की सौगात देने की घोषणा की है. ‘आप’ प्रमुख ने दिल्ली में एक रैली में BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘यह केजरीवाल की गारंटी है, मोदी की ‘नकली’ गारंटी नहीं.’ घोषणापत्र में सामाजिक कल्याण योजनाओं, रोजगार सृजन और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
#WATCH | AAP National Convenor Arvind Kejriwal announces his party’s poll guarantees for #DelhiElections2025
He says, “Today, we are announcing 15 ‘Kejriwal ki guarantees’ which will be fulfilled in the next 5 years. First, guarantee is of employment. Second guarantee – Mahila… pic.twitter.com/hnk4dbwLLX
— ANI (@ANI) January 27, 2025
केजरीवाल के अनुसार पहली गारंटी में अधिक रोजगार के अवसर देने का वादा किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार व्यक्ति बहुत अधिक है. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि दिल्ली में कोई भी बेरोजगार न रहे.’ उन्होंने कहा, ‘जब हमारे बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें काम नहीं मिलता है, तो इससे बहुत परेशानी होती है.’ यमुना को साफ करने में विफल होने की बात स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने कसम खाई कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो अगले कुछ सालों में नदी को साफ करेंगे.
अम्बेडकर छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करने का वादा करते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा कि यह ‘किसी भी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के इच्छुक दलित छात्रों की शिक्षा, यात्रा और रहने की लागत को कवर करेगा.’ उन्होंने छात्रों के लिए बस यात्रा निःशुल्क करने का भी वादा किया और कहा कि ‘राजधानी में स्कूल/कॉलेज के छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो में 50% की छूट दी जाएगी.’ पार्टी ने महिला सम्मान योजना शुरू करने का वादा किया है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाएंगे. 60 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्टी संजीवनी योजना शुरू करेगी, जो सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में चिकित्सा उपचार की पहुंच की गारंटी देती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.