Trains Flights Delay: कोहरे ने बढ़ाई टेंशन! आज फिर कई फ्लाइट्स और ट्रेनें हुई लेट

दिल्ली में रविवार (28 जनवरी) की सुबह से ही कोहरे की घनी परत देखी जा रही है जिसकी वजह से आज फिर दिल्ली की और आने वाली कई ट्रेनें और फ्लाइट देरी से चल रही हैं. इसके अलावा लखनऊ की और आने वाली 8 फ्लाइट कैंसल हो गई और 15 ट्रेंने वहां देरी से चल रही हैं.

Published date india.com Published: January 28, 2024 8:39 AM IST
Trains Flights Delay: कोहरे ने बढ़ाई टेंशन! आज फिर कई फ्लाइट्स और ट्रेनें हुई लेट

Train-Flight Delay: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (28 जनवरी) को खराब मौसम और कोहरे की चादर के कारण , दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स देरी से चल रहीं हैं वहीं कोहरे की मार के कारण आज फिर पटरियों पर ट्रेंनों की रफ्तार थम गई है. आज भी दिल्ली की तरफ आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

रविवार की सुबह से ही उत्तर भारत में कोहरे की घनी परत देखी जा रही है. जिसकी वजह से विजिबिलिटी रेट बहुत ही कम हो रखा है. जिससे की लोगों की परेशानी बढ़ रखी थी. यहीं कारण है कि ट्रेनें और फ्लाइट्स के आवागमन पर असर पड़ रहा है. आज उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक कई फ्लाइट्स की उड़ान रुकी हुई है.

देंखे देरी से चल रही फ्लाइटों की जानकारी

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहने के कारण कई उड़ाने देरी से चल रही हैं। वीडियो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से है। pic.twitter.com/dFWOaxTdIw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024

देंखे देरी से चल रही ट्रेनों की जानकारी

#WATCH दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिसकी वजह से यात्री अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/G53ky0rVAj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024

लखनऊ में भी कई उड़ाने कैंसल, वहीं ट्रेंने हुई लेट

कोहरे के कहर के कारण लखनऊ में भी कई ट्रेंने और फ्लाइट देरी से चल रही हैं. रविवार को कोहरे के चलते 8 फ्लाइट कैंसल हो गई वहीं 15 से ज्यादा ट्रेंन देरी से चल रही हैं.

दिल्ली में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी

जनवरी के महीने को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन दिल्ली में आज भी शीतलहर और कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है. ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है. मौसम विभाग की माने तो आज सुबह से आसमान में हल्के बादलों का भी डेरा रहेगा हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है, जिससे की दिल्ली के अधिकतम तापमान में सुधार देखा जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.