दिल्ली: मालवीय नगर में बारिश के दौरान भरभराकर गिरी घर की दीवार, 7 लोग घायल

मालवीय नगर इलाके में एक घर की दीवार गिरने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं.

Published date india.com Published: April 23, 2024 8:54 PM IST
दिल्ली: मालवीय नगर में बारिश के दौरान भरभराकर गिरी घर की दीवार, 7 लोग घायल
FILE PHOTO

Delhi Latest News: राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां के मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में एक दीवार गिर गई. हादसे में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 6-7 लोग घायल हो गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि यहां रेनोवेशन का काम चल रहा था कि तभी अचानक से दीवार गिर पड़ी. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया, वहीं पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. बताया जा रहा है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण यह दीवार गिर गई.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

बता दें कि मंगलवार शाम को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हुई. दोपहर तक लोग तेज धूप और गर्म हवा से परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली. शाम 5 बजे के आस-पास आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई. इस दौरान लोग भी अपने घरों/ऑफिस से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए.

70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों जैसे- फरीदाबाद और गाजियाबाद में बादल बरसे. वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि एनसीआर के अलग-अलग जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिस वजह से तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई. IMD के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन आदि में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसी के साथ आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.