किसने किया दिल्ली का पानी जहरीला? केजरीवाल ने पड़ोस की BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, EC ने भी मांगा जवाब

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सैनी सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है.

Published date india.com Published: January 27, 2025 6:34 PM IST
किसने किया दिल्ली का पानी जहरीला? केजरीवाल ने पड़ोस की BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, EC ने भी मांगा जवाब

राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है. वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई भी यमुना के पानी पर केंद्रित हो गई है. इन सब के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सैनी सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है.

साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्लीवासियों को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा किया है. इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission of India) को पत्र भी लिखा है.

आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से यमुना में ज्यादा अमोनिया वाला पानी छोड़ा जा रहा है. इस वजह से दिल्ली के 3 सबसे बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट- वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट बंद होने की कगार पर हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30% लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. आतिशी ने इसके लिए हरियाणा की सैनी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोष मढ़ा. आगमी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए आतिशी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है और मिलने का समय भी मांगा है.

EC ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब

सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग ने आतिशी की चिट्ठी पर एक्शन भी ले लिया है. ईसीआई ने इस मुद्दे को लेकर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है. जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के संबंध में मंगलवार दोपहर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

सूत्रों ने ये भी कहा कि यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण राजधानी दिल्ली में पानी की उपलब्धता कथित तौर पर बाधित हो गई है. इसके अलावा, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट- वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट बंद होने की कगार पर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

केजरीवाल बोले- हरियाणा सरकार ने मिलाया जहर

आपको बता दें कि आतिशी के अलावा, अरविंद केजरीवाल ने भी हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था- यमुना में पानी हरियाणा से दिल्ली आता है और वहां की बीजेपी सरकार ने इसमें जहर मिला रही है.

उन्होंने कहा दिल्ली जल बोर्ड अगर सतर्कता नहीं बरतती, तो दिल्ली में नरसंहार हो सकता था. दिल्ली में अराजकता पैदा करने के लिए ऐसा किया गया. चुनाव आयोग को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.