Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का बड़ा कबूलनामा सामने आया है. आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर के पिता विकास वाकर के सामने कबूल किया है कि उसने टॉयलेट में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और कुछ समय बाद उन टुकड़ों को छतरपुर पहाड़ी में फेंक दिया था.
श्रद्धा के पिता ने दिल्ली की एक अदालत में गवाही दी जिसमें खुलासा किया कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके ‘लिव-इन’ साथी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने किराये के घर के शौचालय में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें छतरपुर पहाड़ी पर फेंक दिया. उन्होनें बताया कि आफताब उन्हें छतरपुर एन्क्लेव में 100 फुटा रोड पर स्थित श्मशान घाट मंदिर के पास ठीक उसी जगह लेकर गया, जहां पर उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े फेंके थे. बता दें दिल्ली पुलिस को उस जगह पर श्रद्धा की पेल्विक बोन के समेत लगभग 13 बोन्स मिलीं थीं.
श्रद्धा हत्याकांड मामले में शनिवार को 6 घंटे तक चली अदालत की कार्यवाही के दौरान, कोर्ट में कथित तौर पर शरीर के अंगों को इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए गए रेफ्रिजरेटर और लकड़ी के टुकड़ों को पेश किया गया, जिन पर मृतक के खून के धब्बे होने का संदेह है. आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव को फ्रिज में रख दिया था और बाद में शव के कई टुकड़े किए जिन्हें वो छतरपुर के जंगलों में फेंक देता था.
आरोपी आफताब पूनावाला ने स्वीकार किया कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को कूड़े की थैलियों में पैक किया था और उन्हें लिविंग रूम में एक रेफ्रिजरेटर में रखा था. विकास वाकर की गवाही के अनुसार, जब आफताब की “नई प्रेमिका” उससे मिलने आती थी, तो वह फ्रिज से कचरा बैग निकालता था और उन्हें रसोई में लकड़ी के शेल्फ पर रख देता था. श्रद्धा के पिता ने उस फ्रिज की भी पहचान की, जिसे सबूत के तौर पर अदालत में लाया गया था. संदिग्ध खून के धब्बे वाले लकड़ी के टुकड़े भी अदालत में सबूत के तौर पर पेश किये गए.
विकास वाकर ने सबूतों के इन टुकड़ों की सकारात्मक रूप से पहचान की, जिसके बाद पूनावाला और श्रद्धा के वीडियो और ऑडियो क्लिप अदालत में चलाए गए. मामले पर अगली सुनवाई 9 अगस्त को की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.