After Festival Season New Delhi Railway Station Train Services Resume On Normal Platforms
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदला नियम, 31 अक्टूबर से केवल पुराने प्लेटफॉर्म से मिलेंगी ट्रेनें
देश में त्योहारों का सीजन खत्म होते ही रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ भाड़ कम हो गई है. ऐसे में राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेनें पहले जैसे अपने मूल प्लेटफॉर्म से चलेंगी. इसके अलावा अब फिर से पार्सल सेवा को शुरू किया जाएगा.
त्योहारों का सीजन समाप्त होने के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ अब कम होने लगी है. इसलिए अब भारतीय रेलवे ने दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 31 अक्टूबर से सभी ट्रेनों को पहले की तरह ही अपने मूल प्लेटफॉर्म से संचालित करने की घोषणा कर दी है.
इस फैसले को लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिवाली, छठ पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान अस्थायी रूप से कुछ ट्रेनों को नए या वैकल्पिक प्लेटफॉर्म से चलाया गया था ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. पर लेकिन अब सामान्य स्थिति होने के चलते पुरानी व्यवस्था को वापिस शुरू किया जा रहा है. जिससे की अब यात्रियों को अपने परिचित प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन मिलेगी, जिससे कन्फ्यूजन कम होगा और सफर सुगम बनेगा.
क्यों पहले बदले गए थे नियम?
त्योहार की भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए रेलवे ने पहले ये फैसला लिया था. दिल्ली के किसी प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज पर भीड़ के चलते भगदड़ न मचे इसलिए ये फैसला लिया गया था. इसके चलते भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की 17 ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदला था. हालांकि अब 31 अक्टूबर से उन्हें पहले की तरह मूल प्लेटफार्म से चलाने का निर्णय़ लिया गया है. इसी के साथ अब पार्सल सेवा भी शुरू हो गई है जिसे पहले रोक दिया गया था.
ये है उन ट्रेनों की लिस्ट
नई दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू (64110) – 13
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429) – 13
रोहतक- नई दिल्ली इंटरसिटी (14324) – 07
नई दिल्ली–जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) – 13
नई दिल्ली- राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) – 08
नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस(12445) – 15
बीकानेर- सियालदह एसी दुरंतो (12260) – 13
पुरानी दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर (54473) – 15
नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी 12057) – 10
गाजियाबाद- पलवल ईएमयू (64052) – 02
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) – 12
कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली शताब्दी (12033) – 02
गाजियाबाद- नई दिल्ली ईएमयू (64425) – 13
नई दिल्ली- गाजियाबाद (64432) – 13
चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी (12046) – 02
देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी (12056) – 10
पलवल- गाजियाबाद (64057) – 02
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.