एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक बज उठा फायर अलार्म, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान को कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने के संदेह के बाद शुक्रवार शाम वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया.

Published date india.com Published: May 17, 2024 10:23 PM IST
एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक बज उठा फायर अलार्म, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi Latest News: राजधानी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के एयर कंडीशनिंग यूनिट में अचानक आग लग गई. घटना के बाद दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI- एयरपोर्ट) पर पूरी तरह इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया…और आनन-फानन में विमान को वापस दिल्ली लाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विमान में करीब 175 लोग सवार थे हालांकि, फ्लाइट के अंदर मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

प्लेन के एयर कंडीशनिंग यूनिट लगी थी आग

विमानन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की AI807 में आग की चेतावनी के बाद विमान शाम को दिल्ली वापस लौट आया. पायलटों द्वारा जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, फ्लाइट ने दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से एयरोब्रिज पर बाहर उतर गए. हालांकि अब यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

पुणे एयरपोर्ट पर भी टला बड़ा हादसा

वहीं एक दिन पहले यानि गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट के साथ उस समय हादसा हो गया जब वो पुणे एयरपोर्ट पर ट्रैक्टर-टॉली से टकरा गई थी. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ जा रहा था…तभी वो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया. हालांकि इस घटना में भी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था लेकिन यात्री करीब छह घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.