By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कोरोना के खतरे को देखते हुए पंजाबी सिंगर AP Dhillon का दिल्ली में होने वाला कंसर्ट किया गया रद्द
AP Dhillon Concert Cancelled: दिल्ली के वसंत विहार में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के होने वाले कंसर्ट को कैंसिल कर दिया गया है.
AP Dhillon Concert Cancelled: दिल्ली के वसंत विहार में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के होने वाले कंसर्ट को कैंसिल कर दिया गया है. वसंत विहार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट ने एक रेस्तरां मालिक को शनिवार को होने वाले कंसर्ट को रद्द करने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि आयोजन DDMA के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है. उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने 17 दिसंबर के आदेश में मालिकों को ‘तथ्य छिपाने और झूठी जानकारी देने पर जवाब प्रस्तुत करने’ का भी निर्देश दिया है. यह आदेश दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा कोविड-19 रोधी प्रतिबंधों को 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक बढ़ाए जाने के कुछ दिन बाद आया है, जिनमें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक शामिल है.
DDMA ने 15 दिसंबर को जारी आदेश में कहा कि दिल्ली में वर्तमान में अनुमत और प्रतिबंधित गतिविधियां 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि (12.00 बजे) तक जारी रहेंगी. एसडीएम कार्यालय के अनुसार, अंदाज़ होटल, एरोसिटी के मालिकों ने 13 दिसंबर को एक पत्र में 18 दिसंबर, 2021 को अपने रेस्तरां के उद्घाटन के बारे में सूचित किया था, जिसमें 400-500 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद थी.
आदेश में कहा गया है, ‘हालांकि, बुकमाईशो डॉट कॉम जैसी वेबसाइट और अन्य स्रोतों के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में यह लाया गया है कि एपी ढिल्लों का एक संगीत शो आपके द्वारा आपके परिसर खुबानी, अंदाज़ होटल, एरोसिटी, दिल्ली में 18/12/21 को रात 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है.’ इसमें कहा गया है, ‘इसलिए, आपको संगीत कार्यक्रम और संबंधित सभा को रद्द करने का निर्देश दिया जाता है, क्योंकि यह डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन है.’
आदेश में कहा गया है कि निर्देशों के किसी भी उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, भादंसं की धारा 188 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई जाएगी.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
AP Dhillon के कॉन्सर्ट विवाद पर तारा सुतारिया का जवाब, कहा 'बदनाम कराने के लिए इन्फ्लुएंसर्स को दिए 6000'
-
एपी ढिल्लों संग वायरल हुए वीडियो पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'पेड PR कैंपेन हमें हिला नहीं सकते हैं..."
-
फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा! इस देश में Covid मामलों ने मचाया कोहराम, जानिए कहां तेजी से फैल रहा संक्रमण
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें