बीटिंग द रिट्रीट समारोह: रिमझिम बारिश और ठंड के बीच शास्त्रीय संगीत की 29 धुनों ने मन मोहा, 3,500 स्वदेशी ड्रोन का लाइट शो

राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में रविवार को शाम में रिमझिम बारिश और ठंड के बीच बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित किया गया

Published: January 29, 2023, 7:31 PM IST

Beating Retreat ceremony,  Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में आज रविवार को रिमझिम बारिश और ठंड के बीच बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित किया गया. यह भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित धुनों से सराबोर रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए

दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के बाद ड्रोन लाइट शो आयोजित किया गया, जिसमें करीब 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल हुए. यह समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है.

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस दौरान देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो भी होगा, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे. दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी से पहले विजय चौक पर लाइट शो चल रहा है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को विजय चौक पर भव्य कार्यक्रम के दौरान नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार रंग-बिरंगी रोशनी के जरिये विभिन्न आकृतियों को प्रदर्शित किया गया.

सेना, नौसेना, वायु सेना और राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के संगीत बैंड ने 29 मनोरम धुनें बजाई. इस दौरान देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो भी हो रहा, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल हैं. रायसिना हिल को ड्रोन शो रोशन कर रहा और कई राष्ट्रीय हस्तियों की झलक पेश कर रहा है.( इनपुट- एएनआई-पीटीआई)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.