
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
BJP Sankalp Patra Delhi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी कर दिया. संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते हुए BJP प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की तरफ जाना है. संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है. हमारा फोकस समाज के हर वर्ग पर है. उन्होंने कहा कि हम LPG सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे. साथ ही महिला समृद्धि के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भाजपा के संकल्प पत्र भाग-1 का शुभारंभ कर रहे हैं।#BJPKeSankalp https://t.co/tJrfI1bpXh
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 17, 2025
जेपी नड्डा ने ‘संकल्प पत्र’ का पहला भाग जारी करते हुए कहा, ‘अगर हम दिल्ली में सत्ता में आए तो हम महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देंगे. हम सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही इस योजना को लागू करने का वादा करते हैं.’ यह उन योजनाओं की तर्ज पर है जो पहले से ही अन्य BJP शासित राज्यों में लागू हैं, जैसे मध्य प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ और महाराष्ट्र में ‘लड़की बहिन योजना.’
यह योजना सत्तारूढ़ आम आमदी पार्टी की ‘महिला सम्मान योजना’ से अलग है. ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है. कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह नकद देने का वादा किया है.
BJP आने वाले दिनों में संकल्प पत्र का दूसरा और तीसरा भाग जारी करेगी. जेपी नड्डा ने कहा कि अगर भगवा पार्टी सत्ता में आती है तो वह सभी मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेगी. 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करने से पहले नड्डा ने कहा, साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले कोई भी घोषणापत्र के बारे में बात नहीं करता था. अब घोषणापत्र एक प्रतिबद्धता दस्तावेज बन गया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता और उचित परिश्रम के कारण है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.