तिहाड़ जेल में मसाज vs इलाज: सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP ने जमकर लिए मजे तो तमतमा गए डिप्टी CM सिसोदिया

सत्येंद्र जैन का एक वीडियो BJP की ओर से जारी किया गया जिसमें वह तिहाड़ में मसाज करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लेकर बीजेपी की ओर से जमकर कटाक्ष किए गए तो वहीं आम आदमी पार्टी बचाव मोड में नजर आई.

Published date india.com Updated: November 19, 2022 2:12 PM IST
Satyendra Jain Video Viral
Satyendra Jain Video Viral

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो BJP की ओर से शनिवार जारी किया गया जिसमें वह तिहाड़ में मसाज करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लेकर बीजेपी की ओर से जमकर कटाक्ष किए गए. बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने तो मीम्स तक बना डाले, उन्होंने बताया कि इस वीडियो को देखने के बाद उनकी अपनी फीजियो थेरेपिस्ट से लड़ाई हो गई क्योंकि वह सिर्फ पीठ का इलाज करके चला जाता था. वह तिहाड़ जेल के बाहर भी पहुंचे और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी बचाव मोड में नजर आई, उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जेल में इलाज ले रहा तो बीजेपी उसे मसाज बता रही है. उन्होंने कहा कि गुजरात और दिल्ली एमसीडी में हार का एहसास हो गया है इसलिए बीजेपी घटिया राजनीति पर उतर आई है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यहां तिहाड़ जेल से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रीढ़ की चोट के चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। सिसोदिया ने भाजपा पर ओछे हथकंडों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जैन जेल में गिर गए थे. बताते चलें कि जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी (जैन) रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और यहां तक कि उनकी दो सर्जरी भी हुईं. चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी और उन वीडियो में वह फिजियोथेरेपी कराते दिख रहे हैं.’’

सिसोदिया ने यह भी कहा कि जैन पर झूठा मामला दर्ज किया गया है और भाजपा उनकी बीमारी का मजाक उड़ा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) एमसीडी और गुजरात चुनाव हारने जा रहे हैं तथा इसलिए वे इस तरह के ओछे हथकंडों का सहारा ले रहे हैं. उन्हें दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव मुद्दों पर लड़ना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.