दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: CM केजरीवाल को ईडी ने भेजा छठवां समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Delhi Excise Policy: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच एक बार फिर ईडी ने...

Published date india.com Updated: February 14, 2024 5:27 PM IST
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: CM केजरीवाल को ईडी ने भेजा छठवां समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘शराब नीति घोटाला’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है. इस बीच, जांच एजेंसी की ओर से छठी बार CM केजरीवाल को समन भेजा गया है. ईडी ने उन्हें 19 फरवरी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि ‘शराब नीति मामले’ में जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री को अब तक पांच समन भेज चुकी है, लेकिन वह एक भी बार जांच में शामिल नहीं हुए.

ईडी ने कोर्ट में लगाई गुहार

इससे पहले, 2 फरवरी को ईडी की ओर से अरविंद केजरीवाल को पांचवां समन जारी किया गया था, जिसमें 7 फरवरी सुनवाई की तारीख तय की गई थी. लेकिन CM केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे, जिसके लिए जांच एजेंसी ने कोर्ट में गुहार लगाई. इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से समन भेजकर 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा था.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना था.

सारे समन गैरकानूनी है- सीएम केजरीवाल

मामला कोर्ट पहुंच जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से ईडी को चिट्ठी भेजी गई थी, इसमें कहा गया था कि वह हर कानूनी समन मानने के लिए तैयार हैं. लेकिन ईडी का ये समन पिछले समन की तरह ही गैरकानूनी है. सीएम ने ये समन राजनीति से प्रेरित बताते हुए वापस लेने की मांग की थी.

अब तक कब-कब भेजा गया समन?

आपको बता दें जांच एजेंसी ईडी की ओर से सीएम केजरीवाल को लगातार समन भेजे जा रहे हैं, इससे पहले पांचवां समन 2 फरवरी को भेजा गया था. उससे पहले 17 जनवरी को चौथा समन, तीसरा समन 3 जनवरी को, दूसरा समन 21 दिसंबर और पहला समन 2 नवंबर को भेजा गया था. हालांकि अरविंद केजरीवाल अब तक ईडी के दफ्तर नहीं गए हैं. ऐसे में ED के छठे समन पर सीएम पूछताछ के लिए जाते हैं या नहीं? ये तो 19 फरवरी को ही साफ होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.