
Manoj Yadav
'बिजनेस' की खबरों में खास रुचि रखने वाले मनोज यादव को 'पॉलिटिकल' खबरों से भी गहरा लगाव है. ये इंडिया.कॉम हिंदी के बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास ... और पढ़ें
Burari Vidhan Sabha Election Result 2025 (बुराड़ी विधानसभा चुनाव परिणाम ) : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो गई थी. अबकी बार इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने का अनुमान लगाया गया था, वैसा हुआ भी. यह सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से अहम रही है, जहां हर बार नए समीकरण बनते और बिगड़ते हैं.
इस बार मुख्य मुकाबला आप, जेडी(यू) और कांग्रेस के बीच था. शुरुआती रुझानों में कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा था. लेकिन अंत में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ बरकरार रखी और संजीव झा ने 20601 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की. हालांकि बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर नया इतिहास रच दिया है. वहीं कांग्रेस इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई.
आप: संजीव झा (जीते)
जेडी (यू): शैलेंद्र कुमार
कांग्रेस: मंगेश त्यागी
बुराड़ी से आप के संजीव झा 4964 वोटों से आगे चल रहे हैं. जेडीयू के शैलेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं.
बुराड़ी लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा अपने निकटतम प्रत्याशी जेडीयू के शैलेंद्र कुमार से 4063 वोटों से आगे चल रहे हैं.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है.
दिल्ली की 70 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं.
बुराड़ी विधानसभा सीट के लिए 59.48 फीसदी मतदान हुआ था.
दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है.
दिल्ली में औसत रूप से 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था.
दिल्ली की सभी सीटों पर मतगणना शुरू. बुराड़ी विधानसभा नतीजे के लिए मतगणना शुरू हो गई है.