भारत में फंसे कनाडाई PM जस्‍ट‍िन ट्रूडो! अब घर वापसी के लिए आ रहा Backup Plane

भारत में फंसे पीएम ट्रूडो और कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए अब कनाडा से एक बैकअप प्लेन आ रहा है. विमान मंगलवार को किसी भी समय भारत पहुंच जाएगा.

Published date india.com Published: September 12, 2023 11:55 AM IST
Justin Trudeau
Canadian PM Justin Trudeau

जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के लिए दिल्ली आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canada PM Justin Trudeau) अभी भी भारत में रुके हुए हैं. दरअसल, उन्हें रविवार को ही अपने देश लौटना था लेकिन प्लेन में खराबी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए और उन्हें दिल्ली में ही रूकना पडा. इस बीच, कनाडाई अंग्रेजी अखबार CTV ने ट्रूडो की देश वापसी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की है.

CTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फंसे पीएम ट्रूडो और कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए अब कनाडा से एक बैकअप विमान आ रही है. रिपोर्ट में कहा गया कि कनाडा का एक पोलारिस विमान पीएम ट्रूडो और कनाडाई जी-20 प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए भारत आ रही है. प्रधानमंत्री को लाने के लिए सोमवार रात को विमान भारत के लिए रवाना हो गया और इस समय वो लंदन में है. सूत्रों का कहना है कि प्लान के मुताबिक, प्लेन मंगलवार को किसी भी समय भारत पहुंच जाएगा. इसके अलावा सरकार का छोटा चैलेंजर जेट भी लंदन में है और जरूरत पड़ने पर भारत के लिए उड़ान भरने में सक्षम है.

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने कहा, “कनाडाई सशस्त्र बल कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को घर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है. उन्होनें कहा, मंगलवार दोपहर को जल्द से जल्द पीएम ट्रूडो के संभावित प्रस्थान करने की संभावना जताई जा रही है. विमान में खराब के चलते ही पीएम ट्रूडो को दिल्ली के ललित होटल में दो दिन बिताने पड़े. इस दौरान उनके साथ आया उनका 16 वर्षीय बेटा जेवियर भी साथ मौजूद है.

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब एयरबस ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए समस्याएं पैदा की हैं. अक्टूबर 2016 में भी, प्लेन में कुछ समस्याएं आ गई और उसे प्रधान मंत्री के साथ उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ओटावा लौटना पड़ा, जो कनाडा-यूरोपीय संघ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बेल्जियम जा रहे थे. दिसंबर 2019 में ट्रूडो को नाटो शिखर सम्मेलन में ले जाने के लिए एक बैकअप प्लेनका इस्तेमाल किया गया था. लेकिन, उस प्लेनको भी लंदन में रोक दिया गया जब आरसीएएफ को उसके एक इंजन में समस्या का पता चला.

(इनपुट-एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.