Cm Rekha Gupta Delhi Bjp Government Pollution Control Plan Caaqms Stations
दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन! रेखा गुप्ता सरकार ने लॉन्च किए 6 नए मॉनिटरिंग सिस्टम
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए 6 नए CAAQMS स्टेशनों की शुरुआत की है. साथ ही वायु रक्षक फ्लीट भी लॉन्च किए, ताकि प्रदूषण को जड़ से नियंत्रित किया जा सके.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है. सरकार ने साफ कहा है कि प्रदूषण कंट्रोल के लिए अब काम सिर्फ सर्दियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल चलेगा. अक्सर देखा जाता है कि दिल्ली में ठंड का मौसम आते ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान तेज हो जाते हैं. लेकिन इस बार सरकार का फोकस सालभर की तैयारी पर है, ताकि प्रदूषण को जड़ से नियंत्रित किया जा सके. आइए इस खबर में जानते हैं दिल्लीवासियों को प्रदूषण से बचाने का रेखा गुप्ता सरकार का क्या प्लान है?
6 नए CAAQMS सिस्टम का उद्घाटन किया
दिल्ली सरकार ने 6 नए CAAQMS (Continuous Ambient Air Quality Monitoring System) का उद्घाटन किया है. ये सिस्टम हवा की गुणवत्ता को लगातार मापने और उसका डेटा रिकॉर्ड करने में मदद करेंगे. नए मॉनिटरिंग सिस्टम जिन जगहों पर शुरू किए गए हैं, उनमें JNU, IGNOU, NSUT (West Campus), CWG अक्षरधाम, SBV दिल्ली कैंट और SPM तालकटोरा गार्डन शामिल हैं. इन स्थानों पर सिस्टम लगने से इन इलाकों में हवा की स्थिति का सही और रियल टाइम डेटा मिल सकेगा. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि किस इलाके में प्रदूषण ज्यादा है और किस वजह से है.
प्रदूषण के कारण जानने में मदद करेगा CAAQMS
अब इन 6 नए सिस्टम के जुड़ने से दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. इसका मतलब हुआ कि अब राजधानी के ज्यादा हिस्सों में प्रदूषण की सटीक निगरानी हो सकेगी. ये मॉनिटरिंग स्टेशन प्रदूषण के स्तर, धूल, धुएं और जहरीली गैसों जैसी चीजों पर नजर रखेंगे. जिससे सरकार डेटा आधारित फैसले ले सकेगी और जरूरी कदम तुरंत उठाए जा सकेंगे.
वायु रक्षक फ्लीट को भी हरी
सरकार ने वायु रक्षक फ्लीट को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह फ्लीट अलग-अलग इलाकों में जाकर हवा की गुणवत्ता की जांच करेगी और जहां प्रदूषण नियमों का उल्लंघन होगा, वहां कार्रवाई भी करेगी. इससे उन इलाकों में भी निगरानी संभव होगी जहां स्थायी मॉनिटरिंग स्टेशन नहीं हैं या जहां अचानक प्रदूषण बढ़ जाता है.
सरकार का साफ संदेश: प्लान के साथ काम भी होगा
इस पूरे कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सरकार का साफ कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अब सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत कार्रवाई होगी. नई तकनीक, लगातार निगरानी और मोबाइल टीमों के जरिए सरकार दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. अगर यह अभियान इसी तरह लगातार चलता रहा, तो आने वाले समय में दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.